बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड पथरदेवा के 20 कंपोजिट और 15 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों ने भाग लिया और विज्ञान से संबंधित प्रश्नों का उत्तर दिया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन प्रतिभागियों का चयन कर खंड शिक्षा अधिकारी को सूचित किया गया। कुल मिलाकर पथरदेवा ब्लॉक से 105 छात्रों का चयन ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता के लिए किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने प्रतियोगिता की निगरानी की और कार्यक्रम संचालन के लिए विज्ञान एआरपी केशव प्रताप शाही को नामित किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पथरदेवा विकासखंड के पांचों एआरपी ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
मुख्य रूप से कंपोजिट विद्यालय बाबूपट्टी, उच्च प्राथमिक विद्यालय नोनियापट्टी, कंपोजिट विद्यालय देवघाट, कंपोजिट विद्यालय मालवाबर बनरही और उच्च प्राथमिक विद्यालय मेडिपट्टी के छात्रों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने सभी प्रधानाध्यापकों और एआरपी को उनके कर्तव्यों का सही पालन करने हेतु प्रोत्साहित किया।
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन बनाए रखने की दिशा में जिला बेसिक…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत शिवालिक पब्लिक स्कूल, बिचपुरी में…
पूर्व सैनिकों एवं आश्रितों के कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।सशक्त पंचायत नेत्री अभियान के तहत सदर ब्लॉक सभागार में चल…
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।मंगलवार को उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन सलेमपुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने…
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह ने दी जानकारी देवरिया (भाटपाररानी) – जनपद देवरिया…