चीन में मेडिकल स्टोर के आगे कतारें, ICU की संख्या बढ़ाई गई कोरोना ने ली फिर अंगड़ाई

नईदिल्ली एजेन्सी।दवा की दुकानों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। कमी के कारण कई जरूरी दवाओं की कीमतें आसमान बने लगी है। कोहि में उछाल को देखते हुए चिनफिंग सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने का प्रयास कर रही है। इसके तहत अस्पतालों में बड़े पैमाने पर आईसीयू खोले जा रहे हैं। सरकार ने साफ किया है कि कोरोना वायरस के प्रसार को हर हाल में रोकेंगे, लेकिन विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए लाकडाउन या क्वारंटीन जैसे सख्त नियम फिर से लागू करना आसान नहीं है।

चीन में मेडिकल सप्लाई ठप पड़ी है। दवा की दुकानों पर लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही है। हालात इतनी  बुरी नजर आ रही है कि लोगों को दवा और अन्य मेडिकल संसाधनों के लिए उधर-उधर भटकने की नौबत आ गई है। वहीं जहां ये सामान उपलब्ध भी नजर आ रहे हैं वहां इनकी कीमतें आसमान पर हैं। इसी कमी के मद्देनजर कोविड प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा की गई है। 

कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर चीन अस्पतालों में व्यवस्था को दुरुस्त करने की कोशिश कर रहा है और इसने गहन चिकित्सा इकाइयों (आईसीयू) की संख्या बढ़ा दी है। यह व्यवस्था वायरस रोधी पाबंदियों को वापस लेने के बाद की गई है, जिसने लोगों को उनके घर में बंद रहने के लिए मजबूर कर दिया था तथा आर्थिक विकास को भी धीमा कर दिया था और इसके विरोध में प्रदर्शन भी हुए थे। सरकारी मीडिया के अनुसार, महामारी के मामलों में वृद्धि के चलते अस्पतालों में आईसीयू की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उत्पन्न स्थिति से निपटा जा सके। चीन में महामारी के 10,815 नए मामले सामने आए जिनमें 8,477 मामले बिना लक्षण वाले हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

23 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

23 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago