सड़क निर्माण में लापरवाही या फिर भ्रष्टाचार का उदाहरण?
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) बेलडाङ रोड, जिसे हाल ही में भारी सिफारिशों और जनदबाव के चलते बनवाया गया था, अब अपनी दुर्दशा की कहानी खुद बयां कर रही है। टेकुवा चौराहे से बेलडाङ तक की सड़क पर जगह-जगह धंसाव दिखाई देने लगा है, जिससे न केवल आमजन को आवागमन में परेशानी हो रही है, बल्कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इतनी मेहनत और जनप्रतिनिधियों की संलिप्तता के बाद यह सड़क बनी थी, लेकिन कुछ ही महीनों में इसका इस तरह से टूटना यह दर्शाता है कि निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और लापरवाही बरती गई है। नागरिकों ने मांग की है कि देवरिया से टेकुवा तक की सड़कों की गुणवत्ता की सार्वजनिक रूप से तुलना की जाए ताकि वास्तविकता सामने आ सके।
विवेक और जवाबदेही को लेकर भी आम जनता में चिंता है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या अब विकास कार्य सिर्फ रसूखदारों के महिमामंडन तक सीमित रह गए हैं? क्या समाज अब इतना निष्क्रिय हो चुका है कि निजी स्वार्थों के सामने देश और समाज की जिम्मेदारी को नजरअंदाज कर दिया जाए?
स्थानीय प्रशासन से इस पूरे मामले की जांच और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो यह मामला जल्द ही बड़े जनविरोध का कारण बन सकता है।
मऊ में जर्जर सड़कें, बंद सब्जी मंडी और मझवारा चौकी को थाना बनाने की उठी…
गायत्री यज्ञ: राष्ट्र चेतना के पुनर्जागरण का सशक्त माध्यम महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जब समाज दिशाहीनता,…
देवरिया में पिकअप चालक पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर 11 हजार रुपये लूटेभलुअनी–बरहज मार्ग पर…
देवरिया मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान: 332 लोगों व 203 वाहनों का सघन सत्यापन, पुलिस ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सिंदुरिया चौराहे पर बन रही अर्धनिर्मित नाली इन दिनों चर्चा का…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभा देवी शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित ब्लूमिंग बड्स स्कूल,…