Categories: Uncategorized

झोलाछाप डॉक्टर लोगों की जान से कर रहे हैं खिलवाड़ स्वास्थ्य विभाग बना अंजान

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी निष्क्रिय, नहीं कर रहे क्लीनिक और पैथोलैब की जांच

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। ब्लाक नवाबगंज के चौंक चौराहे पर झोलाछाप डॉक्टर एवं बिना लाइसेंस के मेडिकलों की भरमार चाय की गुमटियों जैसी दुकानाें में झोलाछाप डॉक्टर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। मरीज चाहे उल्टी, दस्त, खांसी, बुखार से पीड़ित हो या फिर अन्य कोई बीमारी से। सभी बीमारियों का इलाज यह झोलाछाप डॉक्टर करने को तैयार हो जाते हैं। खास बात यह है कि अधिकतर झोलाछाप डॉक्टरों की अब गांव देहात में मोटरसाइकिल से जा कर इलाज करते हैं। नवाबगंज क्षेत्र के सदर नवाबगंज, चौगोड़वा , निम्न हारा, अवधूत गांव चौराहा , निबिया चौराहा , बरवालियां चौराहा , बेलवा भारी डंगरा, सहित हर गांव के चौंक चौराहा पर में भी चाय कि दुकान की तरह मेडिकल खोल कर क्लिनिक चला रहे हैं जहां बिना डिग्री के बिना लाइसेंस के मरीज से खिलवाड़ करते हैं। जहां ब्लाक नवाबगंज के क्षेत्र में एक समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चर्दा में है जहां हमेशा दवाईयां ही कम रहती है। दुसरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबागंज है तीसरा रुपईडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है चौथा नवाबगंज के चौगोड़वा में है। लेकिन अगर चौगोडवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कि बात कि जाए तो वहां भी हमेशा दवाइयां का ही अभाव रहता है और और दो चिकित्सा अधिकारी पोस्ट है लेकिन उनके आने-जाने का कोई टाइम टेबल नहीं है। जिससे बीमार होने पर झोलाछाप डॉक्टरों से ही इलाज कराना पड़ता है। नवाबगंज क्षेत्र में झोलाछाप चिकित्सकों द्वारा बिना पंजीयन के एलोपैथी चिकित्सा व्यवसाय ही नहीं किया जा रहा है। बल्कि बिना ड्रग लाइसेंस के दवाओं का भंडारण व विक्रय भी अवैध रूप से किया जा रहा है। दुकानों के भीतर कार्टून में दवाओं का अवैध तरीके से भंडारण रहता है। लेकिन जब इस सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय कुमार से बात किया गया तो बताया कि जानकारी मिली है और हम नोडल अधिकारी को अवगत कराते हैं। लेकिन जब इस सम्बन्ध में नोडल अधिकारी से बात की गई तो बताया कि उन्हें क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों व गैर पंजीकृत क्लीनिककों के संचालन की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ निश्चित रूप से कार्यवाही होगी। कार्रवाई करने का अधिकार सीएचसी अधीक्षक को भी है। टीम गठित कर वह भी जांच कर सकते हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बाजार बंदी का फायदा उठाकर ज्वेलरी शॉप पर हमला, CCTV से होगी पहचान

सलेमपुर में आभूषण व्यवसाई से दिनदहाड़े लूट का प्रयास, सिर पर कट्टा तानकर बदमाश फरार…

17 minutes ago

विजय बवंडर की तूफानी पारी से यूपी 2 रन से जीता

बहराइच। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज टीम ने रोमांचक…

46 minutes ago

माह- ए-रमजान शुरू: रोजा और तरावीह की नमाज का सिलसिला आरंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बरकतों और रहमतों से भरे पवित्र रमजान माह की…

48 minutes ago

1802 से 1947 तक गोरखपुर की ऐतिहासिक कड़ी पर नए शोध का आह्वान

अनछुए अभिलेख खोलेंगे स्वतंत्रता संग्राम के नए पन्ने: राष्ट्रीय संगोष्ठी में मंथन गोरखपुर (राष्ट्र की…

48 minutes ago

इतिहास के पन्नों में दर्ज प्रमुख व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि

20 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज प्रमुख व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि 20…

2 hours ago

श्रद्धांजलि सभा में गूंजा जनसेवा का संकल्प, याद किए गए राम प्रसाद जायसवाल

बरहज में पूर्व विधायक राम प्रसाद जायसवाल की 9वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि बरहज/देवरिया (राष्ट्र…

2 hours ago