लोक निर्माण विभाग 11 करोड़ 66 लाख की लागत से बदहाल सड़को का निर्माण करायेगी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रिय विधायक केतकी सिंह ने रविवार को सहतवार क्षेत्र के खानपुर में आयोजित कार्यक्रम में वर्षों से बदहाल सहतवार, हल्दी मार्ग के निर्माण के लिए वैदिक मंत्रोच्चार व पूजा पाठ के साथ भूमिपूजन करते हुए कार्य शुभारंभ किया। लोक निर्माण विभाग लगभग 11 करोड़ 66 लाख की लागत से बदहाल सड़क का निर्माण करायेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केतकी सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार आमलोगों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। बांसडीह क्षेत्र में भी सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ ही घाघरा नदी की बाढ़ से बचाव के लिए मेरे प्रयास से लगातार कार्य हो रहा है। सहतवार हल्दी मार्ग पर सहतवार से हरपुर तक लगभग 4.80 किमी लम्बी सड़क 11 करोड़ 66 लाख रूपया से बनेगी। टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गयी हैं तथा प्रथम किस्त का एक करोड़ तीस लाख रूपया अवमुक्त भी हो गया हैं। केतकी सिंह ने कहा कि वर्षों से खराब सड़क बनने से सहतवार, खानपुर, डुमरिया, हरपुर, बिंगही, बहुआरा, सोनवानी आदि गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि सहतवार अस्पताल जनवरी माह से डाक्टर, डिजीटल एक्स-रे मशीन व प्रसव आदि अन्य सुविधाओं के साथ के शुरू कराया जायेगा। सहतवार के मंडी समिति का पुनरोद्धार कर शीघ्र शुरूआत होगा। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता केशरी प्रकाश व सहायक अभियंता आशीष शुक्ला, राणा प्रताप यादव, मिथिलेश तिवारी, शेंताशु गुप्ता,प्रमोद सिंह , प्रतुल ओझा, रंजन सिंह, लक्ष्मण सिंह, सुनील प्रताप सिंह शैलू, उमेश राजभर,दुर्गेश मिश्र, शम्भू शरण बेहाल, आदि थे।

Karan Pandey

Recent Posts

दर्शक हिंदी वाला, कमाई हिंदी से… फिर इंटरव्यू अंग्रेजी में क्यों?

दर्शक, कमाई और पहचान हिंदी की, सितारों की जुबान अंग्रेजी...! हिन्दी दिवस विशेष व्यंग्य अपनी…

1 hour ago

हिंदी की नई उड़ान: संविधान की राजभाषा से कृत्रिम बुद्धिमत्ता के डिजिटल युग तक

हिंदी दिवस 2026: अनुच्छेद 343 से राजभाषा कानून तक हिंदी का संवैधानिक सफर, एडवोकेट किशन…

1 hour ago

गांव के खेल मैदान से जीत का मंच: क्रॉस कंट्री में अभिषेक-खुशबू का जलवा

तरुअनवां में क्रॉस कंट्री दौड़ में धावकों ने दिखाया दम कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। फाजिलनगर…

2 hours ago

गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और महिला एवं…

5 hours ago

मोनू सिंह हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी चाइना अंसारी को मुठभेड़ में लगी गोली, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…

6 hours ago

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

23 hours ago