Categories: Uncategorized

सार्वजनिक शौचालय ग्रामीणों के लिए बना सोपिश

बहराइच ( राष्ट्र की परम्परा) विकासखंड पयागपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोरिया शफीक में बना सामुदायिक शौचालय ग्रामीणों के लिए शो पीस बना, वर्ष 2021 में बनकर तैयार हुआ सार्वजनिक शौचालय जिसमें अभी तक यह शौचालय पूर्ण रूप सेउपयोगी साबित नहीं हुआ है, गांव से काफी दूर बनाये के कारण से ग्रामवासी वहां तक पहुंचने में अपनी असमर्थता जता रहे हैं । शौचालय के चारों तरफ भारी अव्यवस्था और गंदगी की भरमार है, तथा बड़ी-बड़ी घास भी लगी हुई है ।गड्ढों के ऊपर जो ढक्कन रखे गए हैं ,वह भी सही तरीके से नहीं रखे हुए हैं ,और जो मोटर लगा हुआ है ,उससे कोई भी पाइपलाइन नहीं जुड़ी हुई है । साफ सफाई की भारी कमी है शौचालय के अंदर कमोड मोड जो बना हुआ है ,वह जैसे बना था वैसे ही पड़ा हुआ है ,उसमें कोई साफ सफाई नहीं किया गया है, तथा बाहर लगा सिंक जो हाथ धुलने के लिए है ,उसमें कोई भी पाइप भी नहीं लगा हुआ है, और जगह-जगह से दीवारों में दरार आ गई है ; ठीक यही कमोबेश महिला शौचालय में भी है ,किसी भी शौचालय के अंदर पानी प्रॉपर रूप से सप्लाई नहीं हो रहा है, तथा सफाई कर्मी भी बराबर नहीं आता है ,और जिस भी समूह करता को जिम्मेदारी मिली है ,वह भी अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से नहीं निभा रहे हैं | इसमें सचिव तथा प्रधान और समूह करता की मिलीभगत से इस सामुदायिक शौचालय का हाल बदहाल हो गया है | नाम ना छापने की शर्त पर ग्रामीणों ने बताया कि इस सामुदायिक शौचालय में शौच क्रिया करने के लिए पानी तक उपलब्ध नहीं है ,तथा कहीं भी साफ सफाई नहीं है ,जिस कारण से हम लोग इस सामुदायिक शौचालय का उपयोग सही तरीके से नहीं कर पा रहे हैं | जब इस संदर्भमें ग्राम पंचायत सचिव परवेश कुमार से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि अभी मैं अस्वस्थ हूं, आने के बाद अव्यवस्थाएं दूर की जाएंगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

6 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

7 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

7 hours ago

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, सितंबर तक पूरा होगा कृषि विश्वविद्यालय

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गुरुवार को निर्माणाधीन महात्मा गौतम…

7 hours ago

मिशन समाधान में बड़ी कार्रवाई: 80 पुराने भूमि विवाद सुलझे, अवैध कब्जे हटाए गए

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में मिशन समाधान के तहत प्रशासन ने राजस्व और पुलिस की…

7 hours ago

गैस एजेंसी में भारी गड़बड़ी उजागर, डीएम के निर्देश पर FIR के आदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के भटनी स्थित सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर प्रशासनिक जांच…

8 hours ago