युवा समाजसेवी रब्बू सिद्दीकी के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं की टीम ने मोहल्ला आर्य नगर काशीराम कालोनी के बाढ़ पीड़ित बाशिंदों को वितरित किया लंच पैकेट
उतरौला(बलरामपुर)(राष्ट्र की परम्परा) बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के पीड़ितों का दर्द कम करने के लिए जनप्रतिनिधियों व स्वयं सेवी संस्थाएं आगे आईं हैं।जो बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री लंच पैकेट वितरित कर लोगों की मदद कर रहे हैं।
विधायक राम प्रताप वर्मा ने बाढ़ प्रभावित गांव बांक भवानी,भवानी जोत,बांक डीह,प्रताप डीह,आजाद नगर,बांक बाजार,लोकई डीह समेत दर्जनों गावों में लंच पैकेट व बाढ़ राहत सामग्री वितरित किया। कस्बे के युवा समाजसेवी रब्बू सिद्दीकी के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं की टीम रविवार को मोहल्ला आर्य नगर काशीराम कालोनी के बाढ़ पीड़ित बाशिंदों को लंच पैकेट वितरित किया।पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनूप चंद गुप्ता ने नगर क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों को लंच पैकेट वितरण किया। खंड विकास अधिकारी सुमित सिंह व ग्राम विकास अधिकारी उतरौला के नेतृत्व में 2000 से अधिक लोगों को पूड़ी,सब्जी, लंच पैकेट पानी बोतल वितरण करते आ रहे हैं।साजिदा हास्पिटल प्रबंधक व समाजसेवी डा0 एहसान खां के द्वारा रसूलाबाद,मोहम्मद पुर ग्रिंट,बौड़िहार ,सेखुइया,डुड़िहिया,महुवा बाजार,मलमलिया, डोड़ाडीह आदि गांवों के लगभग 600 बाढ़ पीड़ित,परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई। चौकी प्रभारी कस्बा उतरौला गुरूसेन सिंह के द्वारा ग्राम जनुका में बाढ़ पीड़ित परिवारों को लंच पैकेट,फल,पीने का पानी बोतल तथा दैनिक प्रयोग में लाई जाने वाली वस्तुएं आदि का वितरण किया गया।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…
संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…
साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…