संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय महिला महाविद्यालय खलीलाबाद में शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए अधिक से अधिक छात्राओं को प्रवेश दिलाने हेतु एक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आशाराम के नेतृत्व में यह अभियान 1 जुलाई 2025 से निरंतर जारी है।
महाविद्यालय में बी.ए. प्रथम वर्ष, प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए छात्राओं को प्रेरित करने हेतु शिक्षकगण जिले के प्रमुख इंटर कॉलेजों—मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज मंडया, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद, पी.बी. गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज बनौली, हरीराम राय इंटर कॉलेज उतरावल, भैरो बाबा बालिका इंटर कॉलेज बालूशासन व हरिद्वार राय इंटर कॉलेज बालूशासन—का दौरा कर चुके हैं।
इस दौरान वहां के प्रधानाचार्य व शिक्षकों से संवाद कर छात्राओं को राजकीय महिला महाविद्यालय में प्रवेश हेतु प्रेरित करने की अपील की गई। साथ ही प्रचार हेतु पोस्टर व बैनर भी लगाए गए।
अभियान के तहत महाविद्यालय के शिक्षक आस-पास के गांवों में डोर-टू-डोर संपर्क कर अभिभावकों को भी बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए जागरूक कर रहे हैं।
जनसंपर्क अभियान में प्राचार्य प्रो. आशाराम के साथ डॉ. रोहित कुमार राय, डॉ. संतोष कुमार चंद एवं डॉ. प्रीति सिंह सक्रिय रूप से शामिल हैं। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रोहित कुमार राय ने बताया कि महाविद्यालय में लोक सेवा आयोग से चयनित योग्य शिक्षक अध्यापन कार्य करते हैं तथा यहां शासन की सभी छात्रहितकारी योजनाओं का लाभ छात्राओं को प्राथमिकता से उपलब्ध कराया जाता है।
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…
मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…