2024 में बीजेपी की सरकार बने इसके लिए लोगों से किया जा रहा जनसंपर्क
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) केंद्र सरकार के 9 साल पूरा होने पर सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा ने सलेमपुर नगर में जनसंपर्क अभियान चला कर लोगो के साथ जनसम्पर्क किया। इसके साथ हीं लोगों को केन्द्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी |इस दौरान सांसद ने प्रबुद्धजनों से किया जनसम्पर्क
सोहनाग मोड़ पर डॉ0 प्रदुम्मन पाण्डेय,डॉ0 रमेश पाण्डेय, डॉ0 अखिलेश तिवारी,डॉ0 बालचंद्र कुशवाहा,चन्द्रिका आदि से जनसम्पर्क किया।
सांसद रविन्दर कुशवाहा ने केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी इस अवसर पर उन्होंने बताया कि बीजेपी के द्वारा महाजनसंपर्क अभियान चला कर केंद्र सरकार के 9 साल बेमिसाल ,पीएम मोदी के नेतृत्व में चलाई गयी सरकार और कल्याणकारी योजनाओं को घर – घर तक पहुंचाने का अभियान आज से शुरू हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी राष्ट्रहित में कार्य कर रहे इसे बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा जन – जन तक पहुंचाया जाना है।और पुनः 2024 में बीजेपी की सरकार बने इसके लिए लोगों से जनसंपर्क किया जा रहा है। केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार में नौ वर्षों में किए गए कार्यों की जानकारी देने के साथ ही नौ साल बेमिसाल का पोस्टर और किताब भी उपलब्ध कराया।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, एवं गरीब कल्याण के 9 वर्ष की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से सभी को बताया।
उक्त अवसर पर मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स,इंद्रजीत मौर्य,शेषनाथ भाई, अजय गौतम,अनिल ठाकुर,अशोक कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने बूट पॉलिश कर मनाया ‘बेरोजगार दिवस’ देवरिया…
विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान, परमार्थी पोखरे में भाजपा कार्यकर्ताओं…
विहिप स्थापना दिवस पर हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति की रक्षा का आह्वान…
गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान में पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की सतर्कतामॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों…
हाटा-देवरिया मार्ग की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार देवरिया (राष्ट्र की…
भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के दिव्य शिल्पकार और सनातन परंपरा के प्रथम वास्तुविद लेखक :…