“न्यायालयों की सार्वजनिक सूचनाएं अब हिंदी में प्रकाशित होंगी”

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा )जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में अब समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में प्रकाशित होने वाली न्यायालयों से संबंधित सार्वजनिक सूचनाएं केवल हिंदी भाषा में ही प्रकाशित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय हिंदी प्रतिष्ठापन मंच के महामंत्री डॉ. कैलाश नाथ पाण्डेय द्वारा भेजे गए पत्र और दैनिक समाचार पत्र, प्रयागराज संस्करण, दिनांक 02 अप्रैल 2025 के पृष्ठ संख्या-3 में प्रकाशित एक सार्वजनिक सूचना की भाषा की ओर ध्यान आकर्षित कराया गया था। उक्त सूचना देवनागरी लिपि में होते हुए भी उसमें अरबी/फारसी मूल के शब्दों का अत्यधिक प्रयोग किया गया था, जिससे आम जनमानस को समझने में कठिनाई हो सकती है।

इस संदर्भ में जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 8 अक्टूबर 1947 को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, “इलाहाबाद हाईकोर्ट तथा अवध के चीफ कोर्ट के अधीनस्थ सभी दीवानी न्यायालयों की भाषा हिंदी होगी।”

उन्होंने निर्देशित किया है कि भविष्य में ऐसी किसी भी सार्वजनिक सूचना को प्रकाशित करते समय हिंदी भाषा एवं देवनागरी लिपि का उपयोग सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने उदाहरणस्वरूप उक्त सूचना का शुद्ध हिंदी अनुवाद भी प्रस्तुत करने का आदेश दिया है, ताकि इसे आगे मार्गदर्शन के रूप में अपनाया जा सके।

इस पहल का उद्देश्य न्यायालयों की कार्यवाहियों को आम जनता के लिए अधिक सुलभ और समझने योग्य बनाना है, जिससे सभी नागरिकों को न्यायिक जानकारी पढ़ने, समझने और प्रयोग करने में सुविधा हो सके।

Editor CP pandey

Recent Posts

पराली में आग से मचा हड़कंप, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी घटना

पथरा बाजार/सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद सिद्धार्थनगर के पथरा बाजार क्षेत्र में शनिवार सुबह पराली…

1 hour ago

IET गोरखपुर में 92 छात्रों का चयन, टीसीएस से छात्रा को मिला ऑफर लेटर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET)…

2 hours ago

तहसील जाने के लिए 20 किमी का चक्कर, रामपुर हजिया के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरा ब्लॉक के पूर्वी और उत्तरी छोर पर स्थित ग्राम पंचायत…

2 hours ago

शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा कोई बच्चा : मंत्री दयाशंकर सिंह

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कंपोजिट विद्यालय बसंतपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत भव्य…

2 hours ago

बिना मान्यता के चल रहे स्कूल, शिक्षा विभाग बना मूकदर्शक या मिलीभगत

कैंम्पियरगंज/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)विकासखंड कैंम्पियरगंज के ग्राम सभा मछली गांव, टोला तुलसीपुर और अलीगढ़ में बिना…

2 hours ago

भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पत्थरबाजी विरोध करने पर मारपीट

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के ग्राम नदुआ में गुरुवार की रात कुछ लोगों ने…

2 hours ago