देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति (फेज-4) अभियान के अन्तर्गत इन्दिरा गांधी बालिका इण्टरमीडिएट कालेज देवरिया में “हर बच्चे हेतु परिवार” थीम पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण विभाग के मीनू जायसवाल, मनोवैज्ञानिक / काउन्सलर, वन स्टाप सेन्टर देवरिया द्वारा दत्तकग्रण के अतिरिक्त मिशन वात्सलय योजना के मुख्य घटकों यथा बाल देखरेख संस्थाओं, स्पॉन्सरशिप, फास्टरकेयर, आफटरकेय, जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्प लाईन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।कार्यक्रम में मंशा सिंह, जिला समन्वयक, महिला शक्ति केन्द्र के द्वारा बच्चों से सम्बंधित कानूनों यथा किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण), लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, बाल विवाह निषेध अधिनियम, बाल श्रम आदि मुख्य प्रावधानों पर आमजन को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में रविन्द्र किशोर शाही, देवरिया स्टेडियम ताइक्वांडो ट्रेनर कुमारी प्रियंका द्वारा बालिकाओं को प्रयोगात्मक तरिके से आत्म सुरक्षा से सम्बंधित जानकारी दी गयी। सुषमा तिवारी, सब इन्सपेक्टर द्वारा बालिकाओं को कानून तथा मानव तस्ककरी सम्बंधित जानकारी दी गयी। मिशन शक्ति फेज -04 के अन्तर्गत इन्द्रा गांधी बालिका इण्टर कालेज व कस्तुरबा इण्टरमीडिट कालेज के बालिकाओं को चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले को महिला कल्याण विभाग द्वारा मोमेंटी तथा चतुर्थ एवं पंचम स्थान पाने वाले बालिका को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानाचार्य नन्दनी सिंह, महिमा वर्मा, प्रभात भूषण शर्मा, चाइल्ड लाईन से ज्योति जायसवाल कोआर्डिनेटर पूनम केसवर्कर, अमित केसवर्कर तथा महिला कल्याण विभाग के कार्मिक उपस्थित रहें।
प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…
सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…