जनसामान्य को मिला सुरक्षा का भरोसा: देवरिया पुलिस का ‘मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान’, 339 व्यक्तियों व 207 वाहनों की हुई जांच

सुरक्षा, संवाद और सामुदायिक पुलिसिंग का उदाहरण बनी देवरिया पुलिस की पहल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सजीव सुमन के निर्देशन में शनिवार की सुबह एक विशेष “मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान” चलाया गया। यह अभियान सुबह 5 बजे से 8 बजे तक जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ संचालित हुआ।

इस दौरान सभी थाना प्रभारी व थानाध्यक्ष स्वयं मैदान में उतरे और मार्निंग वॉक पर निकले आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और छोटे-मोटे विवादों को मौके पर ही सामुदायिक स्तर पर सुलझाने का प्रयास किया।

पुलिस अधीक्षक सजीव सुमन ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक पुलिसिंग को सशक्त करना, आमजन में विश्वास और सुरक्षा की भावना को बढ़ाना तथा ‘मित्र पुलिसिंग’ की भावना को प्रोत्साहित करना है।

अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और विधिविरुद्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस टीमों ने चोरी की गाड़ियों की जांच की, तीन सवारी व मोडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर कार्रवाई की, नाबालिग चालकों और अवैध मादक पदार्थ या असलहा रखने वालों की तलाशी ली।

जनपदीय पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान 19 स्थानों पर चेकिंग की गई, जिसमें 339 व्यक्तियों और 207 वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने बताया कि आगे भी ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखा जाएगा ताकि जनसुरक्षा, शांति और विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा सके।

जनसामान्य ने देवरिया पुलिस की इस सकारात्मक पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियाँ नागरिकों में भरोसा और सहयोग की भावना बढ़ाने में सहायक हैं।

ये भी पढ़ें –करवाचौथ: सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

ये भी पढ़ें –राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख: ग्रामोदय से राष्ट्रोदय के अद्भुत साधक

Editor CP pandey

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

12 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

12 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago