पं. के.डी. त्रिपाठी ने ग्रामीण अंचल में जलाई शिक्षा की लौ

कृषक इण्टर कालेज का किया था स्थापना

सामाजिक सेवा व शैक्षणिक दायित्यों का जीवन पर्यंत निर्वहन करते हुए 13 नवम्बर को दुनिया से हुए विदा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। पण्डित कृष्ण देव त्रिपाठी का जन्म 28 जनवरी 1938 को जनपद के रामपुर कारखाना ब्लाक के विशुनपुर कलां में स्व. चन्द्र‌भानु त्रिपाठी के द्वितीय पुत्र के रूप में हुआ। स्व. चन्द्रभानु त्रिपाठी काशी में संस्कृत महाविद्यालय में आचार्य के रूप में शिक्षण कार्य करते थे । के.डी. त्रिपाठी की प्राथमिक शिक्षा काशी में अपने पिता के सानिध्य में हुई। उन्होंने अपनी हाईस्कूल की शिक्षा राजकीय विद्यालय देवरिया से पूर्ण करने के वाद इण्टरमीजिएट की शिक्षा क्वीन्स इण्टर कालेज वाराणसी से उत्तीर्ण की, स्नातक एव स्नातकोत्तर की शिक्षा विश्व‌विद्यालय से पूर्ण करने के बाद 15 अगस्त 1965 को ग्रामीण अंचल में अपने गाँव मे ही शिक्षा के प्रचार-प्रसार हेतु कृषक कालेज विशुनपुर कलां की स्थापना की। वह स्थापना से लेकर 30 जून 2001 तक संस्थापक प्रधानाचार्य के रूप में कार्यरत रहें । अपने कार्यकाल में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के कई वर्षों तक जिलाध्यक्ष, मण्डलीय मंत्री के रूप कार्यरत रहें तो माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष के रुप में भी शिक्षक राजनीति में सक्रिय रहें I जिन्होंने नागरी प्रचारणी सभा देवरिया के आजीवन सदस्य एवं महत्वपूर्ण पदों पर अपना योगदान देते हुए, पूर्वाचल कुष्ठ सेवाश्रम देवरिया के भी अध्यक्ष रहें व पूर्वान्चल के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े रहें । शिक्षा जगत के इस महान विभूती ने सामाजिक सेवा व शैक्षणिक दायित्यों का जीवन पर्यंत निर्वहन करते हुए विगत 13 नवम्बर को दुनिया को अलबिदा कह दिया I पण्डित के.डी. त्रिपाठी अपने पीछे एक भरापूरा परिवार छोड़ गये है, जिनके ज्येष्ठ पुत्र हरिहर त्रिपाठी ने अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए शिक्षण संस्था से जुड़कर समाज सेवा का बीड़ा उठाया है तो वहीँ छोटे पुत्र सत्यव्रत त्रिपाठी बतौर जिला कार्यक्रम अधिकारी (एनआरएचएम) जौनपुर में कार्यरत हैं ।

Karan Pandey

Recent Posts

जनपद में चल रहे जिमों की स्थिति पर एक नजर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बीते कुछ वर्षों के दौरान फिटनेस के प्रति लोगों की…

26 minutes ago

अवकाश प्राप्त अध्यापक प्रेम शंकर पांडे का 78 वर्ष की आयु में निधन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के लखोलिया बेल्थरारोड़ निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रेम शंकर पांडे का शुक्रवार…

28 minutes ago

तहसील दिवस में जनसमस्याओं का हुआ निस्तारण, सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में आयोजित तहसील दिवस (जनसुनवाई कार्यक्रम) के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ)…

30 minutes ago

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

3 hours ago

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…

3 hours ago

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…

3 hours ago