महान संत कबीर की धरती से सेवा निवृत्त होना गौरवपूर्ण: एके रवि

समारोह पूर्वक दी गई सेवानिवृत्त अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत को भावभीनी विदाई

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष ए.के. रवि ने कहा कि महान संत कबीर की धरती से सेवा निवृत्त होना मेरे लिए गौरव की बात है । सेवाकाल के बाद व्यक्ति जिस स्थान से सेवा निवृत्त होता है उसे कभी नहीं भूल पाता है। अंतिम कार्य स्थल सदैव अविस्मरणीय बना रहता है।
स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष श्री रवि अधिवक्ताओं द्वारा दीवानी न्यायालय के एडीआर भवन में आयोजित विदाई समारोह को सम्बोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि सेवाकाल में सेवा निवृत्त होना शाश्वत नियम है । समारोह का सफल संचालन जनपद बार एसोसिएशन के महामंत्री दुर्गेश नरायन मिश्र ने कियाl
जिले के अधिवक्ताओं ने शनिवार को स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष एके रवि के सेवा निवृत्ति के दृष्टिगत विदाई समारोह आयोजित किया । श्री रवि ने कहा कि सेवाकाल की एक निश्चित अवधि होती है । उसके पश्चात व्यक्ति को सेवा निवृत्त होना ही होता है । विदाई समारोह में अधिवक्ताओं ने स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष का माल्यार्पण करके स्वागत किया। अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विदाई समारोह में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज विकास गोस्वामी , फोरम के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सिंह , सदस्य सुशील देव , सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महीप बहादुर पाल , जनपद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नवनीत कुमार पांडेय , महामंत्री सुनील कुमार पांडेय , पूर्व अध्यक्ष शशि कुमार ओझा , वरिष्ठ अधिवक्ता चन्द्र भूषण मणि त्रिपाठी , दिनेश चन्द्र राय , देवेन्द्र लाल श्रीवास्तव , सत्येन्द्र नाथ पांडेय , रवीश कुमार श्रीवास्तव , राणा रविन्द्र सिंह , जीत नरायन पांडेय , निरंजन सिंह , ओम प्रकाश त्रिपाठी , दया शंकर मिश्र , सीपी पाण्डेय सोनू , आकाश शाही , राजेश भारती , विकास प्रजापति , राम भवन चौधरी , कमल किशोर , श्याम नरायन समेत अन्य उपस्थित रहे। विदाई समारोह का आयोजन वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चन्द्र राय ने कियाl

rkpnews@somnath

Recent Posts

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: पुलिस विभाग के 20 अधिकारी ट्रांसफर

देहरादून (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए…

9 minutes ago

दिल्ली ट्रिपल मर्डर केस: पीरागढ़ी में कार से मिलीं 3 लाशें, पाखंडी बाबा कमरुद्दीन गिरफ्तार

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के पीरागढ़ी इलाके में कार से तीन लाशें मिलने…

12 minutes ago

बाबा भोलेनाथ की आराधना से कैसे दूर होते हैं जीवन के कष्ट

महाशिवरात्रि 2026: बाबा भोलेनाथ ने त्यागा वैराग्य, अपनाया वैवाहिक जीवन – आचार्य अजय शुक्ल15 फरवरी…

14 minutes ago

British Vogue कवर पर भारतीय सुंदरता का नया अध्याय

ब्रिटिश Vogue में छाईं भविता मांडवा: डस्की स्किन टोन के साथ भारतीय सुंदरता का नया…

15 minutes ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला: जन्म से तय होती है जाति, विवाह या धर्म परिवर्तन से नहीं बदलती

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि…

16 minutes ago

शादी समारोह में विवाद बना हत्या की वजह, STF ने सिपाही को दबोचा

प्रयागराज नैनी हत्या मामला: मऊ पुलिस का सिपाही सुनील कनौजिया गिरफ्तार, STF की बड़ी कार्रवाई…

1 hour ago