प्रधानमंत्री जन विकास योजना की परियोजनाएं शीघ्र पूरी होनी चाहिए:डीएम

अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी, निर्माणाधीन परियोजनाओं का नियमित जांच-डीएम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जन विकास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन परियोजनाओं समयबद्ध तरीके से शीघ्र पूरा किया जाना चाहिए । उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं की नियमित जांच के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया । जिलाधिकारी जनपद के विकास प्राथमिकताओं की सेक्टोरल समीक्षा के क्रम में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजनान्तर्गत निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत जिले में 17 परियोजनाओं का निर्माण कार्य चल रहा है ।

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि राजकीय आई०टी०आई० काटामान सिंह , राजकीय इण्टर कालेज करमाखान , पांच पाइप पेयजल , राजकीय इण्टर कालेज परसा माफी एवं मुसहरा , राजकीय महिला डिग्री कालेज पटना खास , सद्भाव मण्डप परसामाफी , राजकीय आईटीआई सेमरियावां , नर्सिंग कालेज चिलवनखोर , विकास खण्ड बघौली एवं सांथा में कॉमन सर्विस सेन्टर तथा राजकीय इण्टर कालेज और राजकीय बालिका इण्टर कालेज के निर्माण का कार्य प्रगति पर है । बैठक में यूपीससिडको , यूपीपीसीएल , यूपीएएनएसएस प्रखण्ड बस्ती एवं उ0प्र0 वक्फ विकास निगम लि. लखनऊ आदि कार्यदायी संस्थाओं ने अपनी अद्यतन सूचनाओं के साथ प्रतिभाग किया ।

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया कि शासन स्तर से प्राप्त धनराशि से गुणवत्ता पूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य कराते हुए शत-प्रतिशत धनराशि का उपभोग शीघ्रातिशीघ्र कर लिया जाए । कार्यदायी संस्था यूपी सिडको प्रखण्ड बस्ती के अवर अभियंता प्रियांश कुमार द्विवेदी ने बताया कि राजकीय इण्टर कालेज करमाखान का निर्माण कार्य माह मार्च 2023 तक पूर्ण कर लिया जायेगा । कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के परियोजना प्रबन्धक चौथीराम ने बताया कि राजकीय महिला डिग्री कालेज पटनाखास का निर्माण कार्य माह जून तक पूर्ण कर लिया जाएगा । बैठक में जिलाधिकारी ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण् अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र को परियोजनाओं के गुणवत्ता के सम्बन्ध में नियमित निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिए।
इस दौरान एडीएम मनोज कुमार सिंहस, प्रभारी सीडीओ- जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद , जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नागेन्द्र सिंह , सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, ओएसडी बलदाऊ शर्मा आदि उपस्थित रहे ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…

30 minutes ago

स्किमैगो रैंकिंग 2026 में डीडीयूजीयू का प्रदर्शन बेहतर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…

32 minutes ago

कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता, परिजन परेशान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…

1 hour ago

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, उभांव पुलिस को मिली सफलता

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित…

1 hour ago

ई-लॉटरी से होगा कृषि यंत्रों के लिए किसानों का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…

2 hours ago

आमने-सामने की टक्कर में हेड कांस्टेबल की मौत, दो युवक घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के राम जानकी मार्ग पर स्थित टांडा गांव…

2 hours ago