पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर कार्यक्रम आयोजित

6

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) रुपईडीहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा रुपईडीहा मंडल के अध्यक्ष भीमसेन मिश्रा के प्रतिष्ठान पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बहराइच के सांसद अक्षयवर लाल गौड़ रहे व विशिष्ठ अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह जीतू रहे।कार्यक्रम में सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके चरणों में पुष्प अर्पित करके उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर सांसद अक्षय लाल गौड़ एवं जितेंद्र प्रताप सिंह जीतू ने उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प डालकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए सांसद गौड़ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन का परिचय देते हुए उनके संघर्षों एवं उनके क्रियाकलापों को याद करके लोगों से उनके जीवन से  सीखने की आवश्यकता होने की बात कही।इस कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा रुपईडीहा मंडल के अध्यक्ष भीमसेन मिश्रा ने भी उनके चरणों में पुष्प डालकर उपाध्याय जी को श्रद्धांजलि दिया इस कार्यक्रम में रुपईडीहा मंडल अध्यक्ष अजय मिश्र रामजी सिंह विजय सिंह ललित त्रिपाठी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

2 days ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

2 days ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

2 days ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

4 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

4 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

4 days ago