बीएसएनएल कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जिले के आल इंडिया बीएसएनएल यूनियन एसोसिएशन के संयुक्त मोर्चा द्वारा बीएसएनएल कार्यालय सीडाट आज़मगढ़ पर डीओटी द्वारा बीएसएनएल के एडवांस लेवल ट्रेनिंग सेंटर का जबरदस्ती अधिग्रहण किये जाने के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मौजूद बीएसएनल कर्मियों द्वारा सरकार के खिलाफ सरकार के इस रवैया से काफी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि समूचे बीएसएनल विभाग की दुर्दशा होती चली जा रही है सरकार इस पर कोई कार्य नहीं कर रही है।
प्रदर्शन के दौरान बीएसएनएल ईयू के जिला सचिव आनंद कुमार सिंह ने कर्मचारियों एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि, जैसा कि सभी साथियों को पता है कि डीओटी ने एएलटीटीसी के अधिग्रहण के लिए 10.11.2023 को पत्र जारी किया है। यह और कुछ नहीं बल्कि केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले का सरासर उल्लंघन है, जिसके तहत डीटीएस/डीओटी की संपत्ति और देनदारियां बीएसएनएल को हस्तांतरित कर दी गई हैं।
इस संबंध में एयूएबी ने तत्काल दूरसंचार सचिव को पत्र लिखकर इस आदेश को रद्द करने की मांग की है। चूंकि, डीओटी से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। एयूएबी ने डीओटी के आदेश को तत्काल रद्द करने की मांग करते हुए अधिग्रहण का कड़ा विरोध करने का निर्णय लिया है। सिंह ने बताया कि सरकार लगातार सरकारी उपक्रमों को कमजोर करने का कार्य कर रही है। जबकि बीएसएनएल जैसे सरकारी उपक्रम ही जनता को सस्ती व सुलभ सेवा प्रदान करते हैं। एनएफटीई के हरीदरश राय ने कहा कि आपदाओं में बीएसएनएल ने सदैव आगे आकर जनता की सेवा की है।
कर्मचारीगण में गुलाब राय, अरविंद कुमार उपाध्याय, परमेश्वर साह, अशोक कुमार यादव, तौफीक आलम, अजय राय, संदीप भारती, कुसुम लता मौर्य, विनोद कुमार यादव, राजबहादुर मिश्रा, अभिनव त्रिवेदी, वरुण कुमार गुप्ता, सुनील चौहान, शिवानंद विश्वकर्मा, कतवारू विश्वकर्मा, सुबोध कुमार, राजबहादुर यादव इत्यादि लोग थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

20 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

20 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago