Categories: Uncategorized

प्रो. करुणेश शुक्ल के निधन से प्राच्यविद्या एवं गोरखपुर की संस्कृत परम्परा की अपूरणीय क्षति : प्रो राजवंत राव

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। संस्कृत एवं प्राकृत भाषा विभाग के कृतकार्य आचार्य एवं अध्यक्ष प्रो. करुणेश शुक्ल का हृदय गति अवरुद्ध हो जाने से 84 वर्ष की अवस्था में असामयिक निधन हो गया। आचार्य शुक्ल अपने आप में बौद्ध वाङ्मय के समृद्ध ग्रंथालय थे तथा विश्वविख्यात नागार्जुन बौद्ध शोध संस्थान के संस्थापक तथा निदेशक थे। इस संस्थान में अनेक ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण प्राचीन पाण्डुलिपियां थीं। आचार्य प्रो.करुणेश शुक्ल ने देश ही नहीं अपितु विदेशों के विभिन्न विश्वविद्यालयों में इस संस्कृत विभाग की प्रतिष्ठा की स्थापना की। निश्चित ही उनके निधन से प्राच्यविद्या की एवं गोरखपुर की संस्कृत परम्परा की अपूरणीय क्षति हुई है।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में गुरुवार को आचार्य शुक्ल के असामयिक निधन पर एक शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें विभागाध्यक्ष प्रो. राजवंत राव द्वारा प्रो. शुक्ल द्वारा कृत प्रशस्त्य कार्यों का स्मरण किया तदुपरान्त मौन धारण का दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर विभागीय समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सीएम डैशबोर्ड: नवंबर माह की प्रगति की मंडल स्तरीय समीक्षा, धीमी योजनाओं पर मंडलायुक्त सख्त

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड (CM Dashboard) के अंतर्गत नवंबर माह की प्रगति की…

16 minutes ago

यूपी में एक और दिल दहला देने वाला हत्याकांड: प्रेमी संग पत्नी ने की पति की हत्या, राहुल मर्डर केस का पूरा खुलासा

संभल/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। यूपी के संभल जिले के चंदौसी से सामने आया राहुल…

44 minutes ago

इच्छाशक्ति बनी बदलाव की सबसे बड़ी ताकत

पलामू के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की नई तस्वीर, निजी विद्यालयों को दे रहे कड़ी…

50 minutes ago

दक्षिण अफ्रीका से RITES को ₹318 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, शेयरों में 8% से ज्यादा की तेजी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय रेलवे की दिग्गज इंजीनियरिंग और कंसल्टेंसी कंपनी राइट्स लिमिटेड…

1 hour ago

मौलाना तौकीर रजा के करीबी वाजिद बेग के बरातघर पर चला बुलडोजर, बीडीए ने शुरू की ध्वस्तीकरण कार्रवाई

बरेली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) का बुलडोजर एक बार फिर गरजा…

1 hour ago

कोहरे के कारण ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, पैसेंजर ट्रेन से टकराव

बिहार: भोजपुर में बड़ा रेल हादसा टला, पैसेंजर ट्रेन की रोटावेटर ट्रैक्टर से टक्कर, यात्रियों…

2 hours ago