शान से जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकाला जुलूस,लगे नारे

बघौचघाट (राष्ट्र की परम्परा) खंड क्षेत्र अंतर्गत मलसी चौराहे से गुरुवार को शान से जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस निकाला।जुलूस को सादिक अली व सूफी कलीम अहमद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।जुलूस में हर किसी की जुबान पर नबी की आमद मरहबा के नारो की गूंज थी।अनेकों स्थानों पर जुलूस का स्वागत हुआ।इस अवसर पर प्रधानाचार्य सादिक अली नें जश्ने ईद मिलादुन्नबी की पूरे देशवासियों को मुबारक़ बाद देते हुऐ कहा की हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम नें पूरे दुनिया के लोगों को अमन और शांति का पैगाम दिया और इंसानियत की रक्षा,कायनात के लोगों को मोहब्बत का पैगाम दिया।
सुरक्षा को लेकर पुलिस फोर्स तैनात रहा।जुलूस मदरसा मलसी खास से प्रधानाचार्य सादिक अली के नेतृत्व में मलसी चौराहा,मदीना बाजार,रामपुर महुआबारी,बेलम्हा बाजार,अमरपुर, बजरहा,कस्बा बघौचघाट, मेहाहरहंगपुर,सेमरी,बसडीला,तुर्क पट्टी,मोतीपुर,मेदी पट्टी बेलवनिया होते हुए मलसी खास चौराहे पर संपन्न हुई।तत्पश्चात मदरसा मलसी में जुलूस में उपस्थि सभी लोगो को जलपान कराया गया।इसी क्रम में जुलूस विशुनपुरा बाजार,पोखर भिंडा, लहरौली,हरिमहुअवा,रामनगर, कोइलसवा आदि गांव से भी लोगो से भरी गाड़ियों के समूह में लाउडस्पीकर के साथ काफिला विभिन्न चौक चौराहे होते हुए जुलूस निकला।थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय पुलिस फोर्स के साथ जुलूस के साथ भ्रमणशील रहे।
इस मौके पर सादिक अली,रब्बूदीन नेता,मु फतेह, कलाम प्रधान,नौशाद अहमद,जावेद आलम,मेराज अहमद, सूफी कलीम, मौलाना अख्तर हुसैन, हाजी हसन अहमद ,असलम खान, अब्दुल्लाह सिद्दीकी,रफीउद्दीन,डॉ ऐनुल हक सिद्दीकी ,समीउल्लाह खान ,मेराज खान ,मंजूर हसन,भैरव यादव, हरिंदर कुशवाहा, इमाम हसन,आजाद अंसारी ,नदीम हुसैन ,बबलू अंसारी, हफीजुल्लाह अंसारी, आसिफ खान ,नफीस खान ,जावेद अख्तर ,वसीम अकरम, कासिम शेख ,हैदर अली,मौलाना शईद रजा,किफयतुल्लाह,फैयाज मास्टर, रियाज मास्टर ,रियाज,रशीद अहमद, राशीद अली,नबीउल्लाह सिद्दीकी, अताउल्लाह सिद्दीकी,आदि लोग मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

2 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

2 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

2 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

2 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

2 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

3 hours ago