ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में सुनी गई फरियादियों की समस्याएं

गोरखपु(राष्ट्र की परम्परा)l सदर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान तहसील दिवस, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर नेहा बंधु की अध्यक्षता में आयोजित हुआ आए हुए फरियादियों की समस्याओं को बारी-बारी से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सुना संबंधित को निराकरण करने का निर्देश दिया। शासन के निर्देश पर प्रत्येक महीने के सप्ताह के पहले शनिवार को तीसरे शनिवार को संपूर्ण समाधान आयोजित कर, एक छत के नीचे आए हुए समस्त फरियादियों की समस्याओं का निराकरण समस्त विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में निस्तारित करने का निर्देश है, जिसके अनुपालन में सदर तहसील सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर नेहा बंधु ने आए हुए प्रत्येक फरियादियों से बारी-बारी उनके समस्याओं को सुनकर निराकरण करने का निर्देश दिया, जिनका सहयोग सदर तहसीलदार विकास कुमार सिंह सहित नायब तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा अन्य संबंधित अधिकारीगण कर रहे थे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नेहा बंधु ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि किसी भी फरियादी को बार-बार किसी भी ऑफिस का चक्कर ना लगवाए, उनकी समस्याओं का समाधान गुण दोष के आधार पर त्वरित निस्तारित किया जाए जिससे फरियादी को बार-बार किसी ऑफिस में ना आना पड़े, अगर किसी भी कर्मचारी या अधिकारी द्वारा किसी भी फरियादी को बार-बार ऑफिसों का चक्कर लगवाया जाता है, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी शनिवार को संपूर्ण समाधान तहसील दिवस में अधिकतर मामले जमीनी विवाद तथा पारिवारिक विवाद के आए हुए थे। जमीनी विवाद के मामले में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजस्व तथा पुलिस की टीम मौके पर रवाना कर जमीनी विवाद को समाप्त करने का निर्देश दिया। तहसील सभागार में ऐसे भी मामले आए थे जिन मामलों का न्यायालय में मामला विचाराधीन है, लेकिन फरियादी तहसीलों में आकर अपना व संबंधित अधिकारियों का समय बर्बाद करने का कार्य कर रहे, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने ऐसे मामलों में कहा कि पहले न्यायालय से अपना वाद निस्तारित कराएं उसके बाद तहसील या हमारे कार्यालय में आकर मामले का निस्तारण कराए। आज जिन मामलों का निस्तारण नहीं हो सका उस मामले में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने संबंधित को कहा कि अगले तहसील दिवस से पूर्व सभी मामलों का निस्तारण हो जाना चाहिए अगर किसी मामले में निस्तारित मामला नहीं होता है, तो किन कारणों से मामला निस्तारित नहीं हो रहा है उसका उल्लेख जरूर किया जाए।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ज्ञान

चरित्र की महिमा शांत स्थिर होती हैआचरण जैसे भी हों अनुसरण होते हैंज्ञान व पैसा…

9 hours ago

यूजीसी कानून के विरोध में ब्राह्मण महापंचायत आयोजित

गोला बाजार/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l यूजीसी कानून के विरोध में रविवार की शाम लगभग चार…

9 hours ago

कटरा होली मिलन समारोह में उमड़ा उत्साह, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने साझा किया प्रेम व भाईचारे का संदेश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।मीरानपुर कटरा क्षेत्र में समाजवादी शिक्षक सभा की ओर से आयोजित कटरा…

15 hours ago

पुलिया निर्माण बना राहगीरों की परेशानी का कारण

दस दिनों से बंद है महराजगंज–चिउरहा– बागापार मार्ग, वैकल्पिक रास्ता न होने से ग्रामीणों में…

16 hours ago

महिला दिवस पर जिले की बेटी ने बढ़ाया मान

विकसित भारत’ विषय पर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली प्रियंका विश्वकर्मा को 51 हजार…

16 hours ago

जब संवेदनाएं जागती हैं, तभी सभ्यता आगे बढ़ती है

भौतिक प्रगति के बीच मानवीय करुणा को बचाए रखना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता महराजगंज…

16 hours ago