प्रतिभागियों के बीच किया गया पुरस्कार का वितरण

प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद का हुआ समापन

पताही/मोतिहारी (राष्ट्र की परम्परा)। नेहरू युवा केंद्र पूर्वी चम्पारण के तत्वावधान में बुधवार को पताही प्रखंड क्षेत्र के रुपनी चौक स्थित एसआरएच कैंब्रिज वर्ल्ड स्कूल में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पताही ब्लॉक के युवाओं ने इस भव्य प्रतियोगिता मे चढ़-बढकर हिस्सा लिया। 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में नितेश कुमार प्रथम, राॅकी कुमार दुसरा, रीषु पाल तीसरा स्थान प्राप्त किया। और 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में उज्ज्वला कुमारी ने प्रथम स्थान, अमृता कुमारी दुसरा स्थान जबकी खुशी कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आज का खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ वालीबॉल से हुई जिसमे फाइनल मुकाबले में पदुमकेर को हराकर एसआरएच कैंब्रिज वर्ल्ड स्कूल विजय रही। बालक वर्ग कबड्डी में जिहुली को हराकर पताही की टीम विजय रही, वहीं गर्ल्स कबड्डी मैच में ज्योति सुर्या प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल के बालिकाएँ विजयी रही । वहीं एसआरएच कैंब्रिज वर्ल्ड स्कूल के बालिकाएँ उपविजेता का खिताब हासिल कीया। बालक बैडमिंटन में प्रथम स्थान अमर, दुसरा स्थान राॅकी जबकी तीसरा स्थान अभिषेक ने प्राप्त कीया। बालिका बैडमिंटन में निशा कुमारी प्रथम स्थान, प्रियंका कुमारी दुसरा स्थान जबकी अनु कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त कीया। एसआरएच कैंब्रिज वर्ल्ड स्कूल के चेयरमैन ई. संजय कुमार ने कहा कि ये अच्छी पहल है कि युवाओं को खेलो से जोड़ा जा रहा है और इस प्रतियोगिता में विभिन्न गांव और स्कूल से आए बालक, बालिकाएं भाग ले रहे हैं। एसआरएच कैंब्रिज वर्ल्ड स्कूल प्रधानाचार्य डाॅ. ज्योत्स्ना ने कहा कि युवाओं के खेलो से जोड़ने ओर नशे से दूर रखने की यह अच्छी पहल है। नेहरू युवा केंद्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संजय कुमार ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र युवाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिता करवाता रहता है। समापन अवसर पर एसआरएच कैंब्रिज वर्ल्ड स्कूल के चेयरमैन ई. संजय कुमार, शिक्षक रवि कुमार, संतोष राउत, ज़ेयौल्लाह सर, अर्पित श्रीवास्तव द्वारा विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल, प्रमाण पत्र और स्पोर्ट्स किट देकर सम्मानित किया गया।

Karan Pandey

Recent Posts

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा शहर में खुलेंगे चार नए ट्रैफिक थाने

अवैध पार्किंग और ई-रिक्शा की मनमानी पर लगेगी लगाम निर्धारित रूट पर ही चलेंगे ई-रिक्शा…

14 minutes ago

पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों का शस्त्र प्रशिक्षण में रबर बुलेट व डमी ग्रेनेड थ्रो की करायी गयी परीक्षा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक इलामारन के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने…

19 minutes ago

AI समिट विवाद: यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर सीएम योगी का तीखा हमला

नई दिल्ली स्थित Bharat Mandapam में आयोजित AI समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के…

1 hour ago

मऊ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026: 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद मऊ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026…

1 hour ago

देवरिया में ‘जिला सैनिक बंधु’ बैठक 27 फरवरी को, समस्याओं का होगा समाधान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान…

1 hour ago

मऊ: कोपागंज साइबर टीम की कार्रवाई: ₹24,416 की ठगी राशि वापस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर फ्रॉड पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कोपागंज थाने की साइबर…

2 hours ago