निजी विद्यालय के छात्रों ने सरकारी विद्यालयों का किया शैक्षणिक भ्रमण

एक दूसरे के पढाई के तरीकों से हुए परिचित

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l तुर्कपट्टी के छात्रों ने शनिवार को तमकुही के विकास खण्ड दुदही के दो से तीन परिषदीय विद्यालयों का,निजी विद्यालय के छात्रों ने शैक्षणिक भ्रमण कर शिक्षा की गुणवत्ता व भौतिक परिवेश को समझा।
सीपीएस के निदेशक धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निजी विद्यालयों के साथ, युग्मन (पेयरिंग) का निर्देश जारी किया है। इसके पूर्वाभ्यास व छात्रों के एक्सपोजर विजिट के निमित्त यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस क्रम में निदेशक, शिक्षकगण बशीर अहमद, संध्या चौहान, आंचल राय व छात्रों के साथ पहले तमकुही विकास खण्ड के उच्च प्राथमिक विद्यालय राजापाकड़ पहुंचे। सीपीएस के छात्रों ने वहां छात्रों से परिचय किया, घुलेमिले व तालाब में स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन किया। इसके पश्चात टीम दुदही के कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर पहुंची, जहां आगामी राज्यस्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा के लिए चयनित सरिता निषाद, सजरुन, ज्योति व सहाना को प्रोत्साहित किया, इनके साथ खोखो खेला व चाकलेट बांटा। यहां वातावरण से सीपीएस के छात्र प्रभावित हुए। इसके पश्चात दुदही के ही कंपोजिट विद्यालय दुमही पहुंचे। यहीं मौजूद देवामन ताल, व शहीद चंद्रभान चौरसिया के समाधि स्थल का भ्रमण किया। इस एक्सपोजर विजिट में निजी व परिषदीय शिक्षकों ने एक दूसरे के साथ पुस्तकालय, खेल मैदान, आइटी संसाधन, शिक्षण अधिगम सामग्री (टीचिंग लर्निंग मैटेरियल), सांस्कृतिक व खेल की गतिविधियों के अनुभव साझा किया। दुदही के बीईओ अजय कुमार तिवारी ने बताया निजी और परिषदीय विद्यालयों की पेयरिंग (युग्मन) से पारस्परिक सकारात्मक व सहयोगात्मक वातावरण का निर्माण होगा। विचारों, दृष्टिकोण, शिक्षण विधियों, तकनीक की पहचान को साझा किया जा सकेगा। लर्निंग हब के माध्यम से सीखने-सिखाने के संसाधनों तक समान पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी।

इस दौरान विमलेश प्रताप सिंह, धनन्जय मिश्र, बालकृष्ण, निलीमा राय, नन्हे प्रसाद, ब्रजेश सिंह, अनीता देवी आदि शिक्षक व अनुष्का त्रिपाठी, दीपक कुमार, जोहरा, संदीप आदि छात्र मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

24 minutes ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

29 minutes ago

27 वर्षों की सेवा के बाद ड्राइवर राजू प्रसाद सेवानिवृत्त

अधिकारियों ने सम्मानपूर्वक दी विदाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) मंडलायुक्त कार्यालय गोरखपुर में कार्यरत ड्राइवर राजू…

43 minutes ago

माता-पिता और शिक्षक के समन्वय से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है: पुष्पा चतुर्वेदी

ब्लूमिंग बड्स स्कूल के शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन में मेधावियों का सम्मान संत कबीर नगर (राष्ट्र की…

55 minutes ago

जनपद में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम, पैथोलॉजी और एक्स-रे केंद्रों के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम, पैथोलॉजी और एक्स-रे…

1 hour ago

पराली में आग से मचा हड़कंप, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी घटना

पथरा बाजार/सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद सिद्धार्थनगर के पथरा बाजार क्षेत्र में शनिवार सुबह पराली…

3 hours ago