देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर गांव में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। स्थानीय एक प्राइवेट स्कूल के प्रबंधक की गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात स्कूल परिसर के अंदर ही अंजाम दी गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक स्कूल प्रबंधक प्रतिदिन की तरह सुबह स्कूल पहुंचे थे, लेकिन कुछ ही देर बाद उनका शव खून से लथपथ हालत में स्कूल परिसर में पड़ा मिला। गला काटे जाने की पुष्टि पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद की है। हत्या के पीछे कारण क्या है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।
सूचना मिलते ही रुद्रपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है और स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कहा कि जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। हत्या की यह घटना क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर चुकी है।
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…
सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…