ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से प्रधानमंत्री मोदी ने की बात, कहा- रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर करेंगे काम

नयी दिल्ली एजेंसी ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनका परिवार डाउनिंग स्ट्रीट के नंबर 10 से ऊपर के फ्लैट में रहेगा। ब्रिटेन के पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन के चांसलर रहते हुए ऋषि सनक अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ फ्लैट में रुके थे। नंबर 10 फ्लैट ब्रिटेन के प्रधान मंत्री का आधिकारिक निवास रहा है और बोरिस जॉनसन सहित कई पूर्ववर्ती चार बेडरूम वाले फ्लैट में रह चुके हैं। भारतीय मूल के ऋषि सुनक के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का पद संभालने के साथ ही बधाईयों का दौर लगातार जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदोमीर जेलेंस्की तक सुनक से फोन पर बात की है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 अक्टूबर को ऋषि सुनक से फोन पर बात की है। जिसकी जानकारी खुद पीएम मोदी ने ट्विटर के माध्यम से दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि ऋषि सुनक से से बात करके खुशी हुई। आज। यूके के पीएम के रूप में कार्यभार संभालने पर उन्हें बधाई दी। हम अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेंगे। हम एक व्यापक और संतुलित एफटीए के शीघ्र निष्कर्ष के महत्व पर भी सहमत हुए। इससे पहले दिवाली के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के पीएम के रूप में कार्यभार संभालने के लिए ऋषि सनक को अपना बधाई संदेश ट्वीट किया था। अपने गर्मजोशी भरे संदेश में पीएम मोदी ने वैश्विक मुद्दों पर सनक के साथ मिलकर काम करने और रोडमैप 2030 को लागू करने की इच्छा व्यक्त की।

Editor CP pandey

Recent Posts

पिछड़ा वर्ग से मनोनीत सभासद नहीं बनाए जाने पर पिछड़ों में रोष

बरहज नगर पालिका में एक भी ओबीसी वर्ग के कार्यकर्ता का नहीं हुआ मनोनयन बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

3 minutes ago

🌼 चैत्र नवरात्रि 2026: आस्था, साधना और शक्ति का महापर्व – जानें पूजा विधि, नियम और महत्व

भारत में मनाया जाने वाला पवित्र पर्व चैत्र नवरात्रि आध्यात्मिक ऊर्जा, भक्ति और साधना का…

17 minutes ago

तेज रफ्तार कार की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत, चालक गंभीर

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक सब्जी…

19 minutes ago

साईं झूलेलाल साहिब की 1076वीं जयंती 20 मार्च 2026 –चेटीचंड महोत्सव और ईद-उल-फितर का अद्भुत संयोग

विश्वव्यापी आस्था, संस्कृति और सद्भाव का संगम – समग्र विश्लेषण दुनिया में जब-जब अत्याचार और…

41 minutes ago

विकास भवन में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई: कमीशन लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार, मचा हड़कंप

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकास भवन में बुधवार को एंटी करप्शन…

4 hours ago

महराजगंज: 8 महीने से मानदेय नहीं! 35 हजार वेतन की मांग पर भड़के ग्राम रोजगार सेवक, बड़े आंदोलन की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद महराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों का आक्रोश अब खुलकर सामने…

4 hours ago