सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सलेमपुर के कस्बा सलेमपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया।
जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया।राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा शुरू हुए अभी 50 दिन भी नहीं हुए हैं और यह लाखों गांवों तक पहुंच चुकी है, ये एक रिकॉर्ड है। पिछले 10 वर्षों में कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के जीवन में बदलाव ‘साहस, संतुष्टि और सपनों’ से भरी कहानी है।
उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक को जोड़ने के कार्य हो रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास, शौचालय, निशुल्क राशन, निशुल्क उज्ज्वला गैस कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड आदि योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुंच को सुगम बनाना है ताकि उसे समुचित लाभ मिल सके।
उक्त अवसर पर गर्भवती महिलाओं को गोदभराई एवम छोटे बच्चे को अन्नप्राशन कराया गया।उक्त अवसर पर अशोक पाण्डेय,अमरेश सिंह बबलू,संजय दूबे, अजय दूबे वत्स,अभिषेक जायसवाल,अशोक तिवारी,पुनीत यादव मौजूद रहे।
JAC Exam Date Change 2026: नगर निकाय चुनाव के चलते इंटर, 8वीं, 9वीं और 11वीं…
बिहार में रेंट एग्रीमेंट होगा सस्ता, किरायेदारों को बड़ी राहत, रजिस्ट्रेशन फीस में 50% तक…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के गड़वार–फेफना मार्ग पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा…
पटना एनकाउंटर: कुख्यात सूर्या डॉन पुलिस मुठभेड़ में घायल, NMCH में भर्ती पटना (राष्ट्र की…
वॉशिंगटन/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-अमेरिका ट्रेड डील के ऐलान के बीच एक बड़ा घटनाक्रम…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। DDU Gorakhpur University को उत्तर प्रदेश दुग्धशाला विकास एवं दुग्ध उत्पाद…