28 जनवरी से 03 फरवरी तक आयोजित होने वाले कबीर मगहर महोत्सव की तैयारी बैठक सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संत कबीर की परिनिर्वाण स्थली मगहर में 28 जनवरी से 03 फरवरी 2024 तक होने वाले कबीर मगहर महोत्सव की तैयारियों से सम्बंधित बैठक जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में मगहर में आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश व महंत विचार दास उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर/सचिव मगहर महोत्सव शैलेन्द्र दूबे एवं ईओ नगर पंचायत मगहर वैभव सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि कबीर मगहर महोत्सव में सड़को के किनारे लगे दुकानों को सही ढंग से व्यवस्थित किया जाए। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त नगर पालिका-नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया कि 28 जनवरी से 03 फरवरी 2024 तक होने वाले कबीर मगहर महोत्सव का होर्डिग्स, वैनर, पोस्टर लगा कर एवं लाउडस्पीकर से वृहद प्रचार-प्रसार कराया जाएl जिससे कबीर मगहर महोत्सव के संबंध में अधिक से अधिक लोगो को जानकारी हो सके।
जिलाधिकारी ने विकास विभाग के सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि मंदिर/मजार के सामने वाले पार्क में अपने-अपने विभाग से सम्बंधित स्टॉल लगाकर केन्द्र/राज्य सरकार की जन कल्यणकारी योजनाओं के बारे में कबीर मगहर महोत्सव में आये हुए जनमानस को अवगत कराये। जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियन्ता पीडब्लूडी को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्य मंच पर लगे मार्बल को महोत्सव प्रारम्भ होने के पूर्व सही करा लिया जाए। जिलाधिकारी ने एआरटीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि कबीर मगहर महोत्सव प्रत्येक दिवस में स्कूली बच्चों को ले आने और ले जाने हेतु यातायात का प्रबन्ध कराना सुनिश्चित करे।
जिलाधिकारी ने बैठक में महन्त विचार दास सहित समिति के सदस्यों को अगवत कराते हुए कहा कि इस बार का कबीर मगहर महोत्सव अन्य वर्षो से अधिक भव्य होना चाहिए यही हम सब का प्रयास है जिससे भविष्य में इससे भी अच्छा हो सके। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संत कबीर दास जी से सम्बंधित वैचारिक कार्यक्रम कबीर अकादमी में किये जायेगें।
उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया है कि कबीर मगहर महोत्सव प्रारम्भ होने से पहले अपने-अपने विभाग से सम्बंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर लें ताकि महोत्सव में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और महोत्सव अच्छे ढंग से सम्पन्न हो सकें।
बैठक में महन्त विचार दास ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जिलाधिकारी महोदय के तैयारी एवं उनके समर्पण से यह प्रतीत होता है कि इस बार कबीर मगहर महोत्सव अन्य वर्षो की भॉति अधिक सराहनीय होगा। इसके लिए मै जिलाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित करता हूॅ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामानुज कन्नौजिया, उप जिलाधिकारी मेंहदावल अरूण वर्मा, उप जिलाधिकारी धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर वृजेश सिंह, पीडी संजय नायक, उप कृषि निदेशक डा. राकेश कुमार सिंह, तहसीलदार सदर जर्नादन, नायब तहसीलदार खलीलाबाद विजय कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार सेमरियावा प्रियंका तिवारी, एआरटीओ प्रियवंदा सिंह, अधिशाषी अभियन्ता पीडब्लूडी आरके पाण्डेय, वरिष्ठ कोषाधिकारी वैभव कुमार, जिला आबकारी अधिकारी आरपी तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी पीके यादव, अधि.अभि. विद्युत रणधीर कुमार, समिति के सदस्य पवन कुमार श्रीवास्तव, शिव कुमार गुप्ता, सुभाष शुक्ल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नुरूज्जमा अंसारी, अवधेश सिंह सहित सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

9 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

9 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

9 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

9 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

9 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

10 hours ago