गर्भवती पत्नी की चाकू और ब्लेड से हत्या, आरोपी ने खुद पुलिस को दी सूचना

मेरठ(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) गंगानगर थाना क्षेत्र के अम्हेड़ा गांव में एक खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। यहां रहने वाले रविशंकर नामक युवक ने अपनी सात महीने की गर्भवती पत्नी सपना (26) की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने सपना पर चाकू और ब्लेड से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना को अंजाम देने के बाद रविशंकर ने खुद थाने में फोन कर हत्या की सूचना दी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। घटनास्थल से खून से सने चाकू और ब्लेड बरामद किए गए हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी और उसकी पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा था। किसी बात पर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। इसी दौरान आरोपी ने पत्नी पर हमला कर दिया।

मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे के सही कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक घटना से गांव में मातम पसरा है और लोग इस बेरहमी भरी वारदात से सदमे में हैं। वाली वारदात: गर्भवती पत्नी की चाकू और ब्लेड से हत्या, आरोपी ने खुद पुलिस को दी सूचना

मेरठ(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) गंगानगर थाना क्षेत्र के अम्हेड़ा गांव में एक खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। यहां रहने वाले रविशंकर नामक युवक ने अपनी सात महीने की गर्भवती पत्नी सपना (26) की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने सपना पर चाकू और ब्लेड से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना को अंजाम देने के बाद रविशंकर ने खुद थाने में फोन कर हत्या की सूचना दी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। घटनास्थल से खून से सने चाकू और ब्लेड बरामद किए गए हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी और उसकी पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा था। किसी बात पर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। इसी दौरान आरोपी ने पत्नी पर हमला कर दिया।

मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे के सही कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक घटना से गांव में मातम पसरा है और लोग इस बेरहमी भरी वारदात से सदमे में हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगान सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, पाक सेना के ठिकाने तबाह, 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…

5 hours ago

Maharajganj Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत, महिला गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…

5 hours ago

Agra Hanuman Janmotsav: अंजलि धाम में भव्य शोभायात्रा और ‘बाबा हनुमान’ जन्म की अनोखी प्रस्तुति

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…

5 hours ago

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

15 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

15 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

15 hours ago