Categories: Newsbeat

रोजा इफ्तार में देश की शांति सौहार्द के लिए मांगी गयी दुआएं

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
मुहम्मदाबाद गोहना मऊ स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अतरारी गांव में स्थित, मोमिन अंसार गर्ल्स इंटर कॉलेज के परिसर में सोमवार की संध्या को रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस विद्यालय में कई दिनों से लगातार रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मौजूद रोजेदारों ने देश में अमन चैन के लिए दुआये मांगी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय की संस्था द्वारा तीन दिनों तक करीब 2000 रोजेदारों को रोजा अफ्तार कराया। विद्यालय की तरफ से आयोजित कार्यक्रम के पहले दिन विद्यालय की छात्रों एवं अभिभावकों को तो दूसरे एवं तीसरे दिन खैराबाद, अतरारी मुहम्मदाबाद गोहना व वलीदपुर कस्बा के विभिन्न मोहल्लों से संभ्रांत लोगों को रोजा इफ्तार पार्टी के लिए आमंत्रित किया गया था, जिसमें सभी लोगों ने कार्यक्रम में शिर्कत कर देश के हालात को लेकर शांति सौहार्द के लिए दुआ मांगी। सभी रोजेदारों ने विद्यालय परिसर में ही मगरिब की नमाज अदा किया। विद्यालय के प्रबंधक हाजी असरार अहमद ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें नगर पंचायत सहित आसपास के जगहों से लोग इफ्तार में शामिल हुए हैं। कार्यक्रम में आए सभी रोजेदारों का मैं दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ, रोजेदारों को रोजा खुलवाने से मन को बहुत ही शांति मिलती है। साथ ही साथ आपसी कौमी मिल्लत बनी रहती है। इस अवसर पर किड्स हार्बर इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक मोहम्मद राशिद अंसारी, साबिरा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मोहम्मद जाहिद अंसारी, महिला सहर पीजी कालेज के प्रबंधक मोहम्मद राशिद शेख, हाजी मुमताज, हाजी शाहिद, समाजसेवी इरशाद अहमद, मुनव्वर अहमद एडवोकेट, इरफान अहमद, तारिक अंसारी, मोहम्मद शैफ खां उर्फ मोनू, मोहम्मद शैफी, भाजपा नेता सूरज सिंह एवं विद्यालय के सभी अध्यापक मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

26 minutes ago

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

10 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

10 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

10 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

10 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

10 hours ago