डीएम-एसपी ने धनघटा तहसील में नगर निकाय निर्वाचन के नामांकन प्रक्रिया व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के तहत जनपद में चल रही नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत तहसील धनघटा में नामांकन प्रक्रिया व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
अधिकारीद्वय ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजात किए गए है तथा पुलिस बल को किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने हेतु रिजर्व किया गया हैl यदि किसी के भी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में खलल डालने का प्रयास किया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी धनघटा डा0 रवीन्द्र कुमार, तहसीलदार धनघटा रत्नेश, क्षेत्राधिकारी धनघटा बृजेश सिंह, निरीक्षक अपराध थाना धनघटा जुबेर अली सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

युवाओं को मिला कारोबार खड़ा करने का ‘मंत्र’, बैंकिंग अड़चनें दूर करने पर जोर

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की कार्यशाला में 250 से अधिक लाभार्थियों ने लिया प्रशिक्षण, बैंकर्स…

2 hours ago

सिकंदरपुर में साइबर ठगी: मोबाइल अपडेट करते ही युवक के खाते से उड़े 98 हजार रुपये

​बलिया (राष्ट्र की परम्परा )सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कीकोड़ा गांव में साइबर अपराध का एक…

2 hours ago

भगवान हैरान है

ईश्वर ने सोचा एक दिन,कि बनाऊँ ऐसी रचना,जिसमें प्रेम हो, दया हो,और धर्म-कर्म की संरचना।…

2 hours ago

मऊ में जेल बंदियों के अधिकारों पर मंथन, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर भी तेज हुई तैयारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जेल में निरुद्ध बंदियों के अधिकारों और उनके मामलों के प्रभावी…

2 hours ago

साइबर ठगों पर पुलिस की चोट, पीड़ित की 54 हजार से अधिक रकम कराई वापस

ऑन-लाइन फ्रॉड के करीब ढाई महीने बाद फरेन्दा पुलिस व साइबर सेल को सफलता, ठगी…

2 hours ago

अटल तिराहे से गौरा मार्ग पर खुले में कट रहे मांस-मछली, राहगीरों की परेशानी पर कब जागेगा प्रशासन?

पवन पाण्डेय की रिपोर्ट बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के गौरा बरहज नगर…

3 hours ago