आज़मगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
मंगलवार को रमज़ान की 27 वीं रात अल्लाह की हम्दओ सना में बीती। इसके साथ ही नगर सहित क्षेत्र के अधिक मस्जिदों में कुरआन पाक मुकम्मल हुआ। मुकद्दस रमज़ान का तीसरा अशरा जहन्नम से आज़ादी का चल रहा है,मस्जिदों व घरों में इबादत व कुरआन की तिलावत का सिलसिला जारी है। बता दें कि रमजान की 27 वीं शब शबे कद्र की ताक रात में मस्जिद व घरों में खूब इबादत हुई, अल्लाह के बंदों ने इबादत कर गुनाहों की माफ़ी मांगी। मग़रिब की नमाज़ के बाद से सुबह फज्र की नमाज़ तक इबादत का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना अब्दुल बारी नईमी ने कुरान पाक की तिलावत के फजीलत पर रोशनी डाली। मुसलमानों को रोजा रखने व नमाज पढ़ने के साथ ही तिलावते कलाम पाक पर जोर दिया गया। बता दें कि मंगलवार की रात को तरावीह की नमाज के दौरान नगर के मदीना मस्जिद में हाफिज मसऊद अहमद, जामा मस्जिद में कारी नईम अशरफ द्वारा बहुत ही अच्छे अन्दाज में तरावीह की नमाज़ में कुरान मुकम्मल किया गया। नमाज तरावीह मुकम्मल होने के बाद नमाजियों ने हाफिज मसऊद अहमद व कारी नईम अशरफ को फूल मालाओं से इस्तकबाल किया। तथा गुलपोशी कर मुबारकबाद दिया। मौलाना अब्दुल बारी नईमी ने कहा कि इस महीने में एक नेकी करने वाले इंसान को अल्लाह ताला 70 गुना सवाब देता है। उन्होंने कहा कि रमजान माह में रोजे को रखें, लेकिन साथ में नमाज भी पड़ें। क्योंकि भूखा रहना रोजा नहीं है, बल्कि रोजा को रख अल्लाह की इबादत करने का नाम रोजा है। उसके बाद मौलाना अब्दुल बारी नईमी सहित मदीना मस्जिद व जामा मस्जिद के तमाम नमाजियों ने बारगाहे इलाही में दोनों हाथों को फैलाकर मुल्क में अमनो अमान भाई चारा के लिए दुआ की, तथा सभी को रोजे नमाज का पाबंद होने की दुआ मांगी। उसके बाद सलातो सलाम का नजराना पेश किया गया। इस अवसर पर हाजी सगीर अहमद अंसारी, हाजी मोहम्मद अनवर अन्सारी, बदरुद्दीन सेठ, अंसारुल हक अंसारी, अजीजुर्मान अंसारी, इसराइल इद्रीश, आफताब आलम शाह, नसीम शाह, लालू अंसारी, फरियाद कुरैशी, शमशाद अहमद, मोहम्मद रजा अंसारी, मोहम्मद शमीम अंसारी, सलीम अंसारी ,नसीम सिद्दीकी, नसीम अंसारी, कौनेन अन्सारी,अकरम अन्सारी, हाफिज मोबीन , कुर्बान अली सहित काफी संख्या में नमाजी मौजूद रहे।
बीते दिनों स्कूली बस के रौदने से युवक की हुई थी मौत बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बुधवार…
रांची (राष्ट्र की परम्परा) आर्मी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दो दिवसीय…
रांची (राष्ट्र की परम्परा)आदिवासी अधिकार मंच, झारखंड ने राज्य की हेमंत सरकार द्वारा पेसा नियमावली…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल खिलाड़ियों से संवाद करेंगे रांची (राष्ट्र की परम्परा)ओटीसी मैदान रांची में…
राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त, सरकार,कोयला, बालू में मस्त : प्रवीण प्रभाकर रांची (राष्ट्र की…
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)जैतीपुर थाना क्षेत्र के गौहावर निवासी बाबा मथुरादास ने पुलिस को प्रार्थना पत्र…