भाजपा नगर पंचायत चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)
नगर निकाय चुनाव के अन्तर्गत नवसृजित आदर्श नगर पंचायत पयागपुर के भूपगंज बाजार के अतिथि भवन में भारतीय जनता पार्टी चुनावी कार्यालय का उद्घाटन हुआ। नगर पंचायत चुनाव में भाजपा समर्पित अध्यक्ष प्रत्याशी के रूप में सीमा सिंह पत्नी कपीश सिंह के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया गया । जिसमें कार्यक्रम की जनसभा में मुख्यअतिथि क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख हुजूरपुर अजीत सिंह रहें। सर्वप्रथम भाजपा प्रत्याशी के प्रतिनिधि के रूप में कपीश सिंह ने विधायक पयागपुर का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया इसी क्रम में नगर पंचायत के सभी वार्डो से भाजपा घोषित सभासद प्रत्याशियों ने विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत के बाद विधायक ने उपस्थित लोगो को संबोधित किया उन्होंने अपने संबोधन में अपने कार्यकाल में कराई गई तमाम विकास कार्यों की जानकारी उपस्थित जनसमुदाय को बताया इसके अलावा मंचासीन अतिथियों ने बारी बारी से उपस्थित लोगों ने आगामी चार मई में होने वाले नगर पंचायत चुनाव में भाजपा घोषित सभी प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाने की हुंकार भरी। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख पयागपुर राममनोहर सिंह, सच्चिदानंद पाठक, निशंक त्रिपाठी, हरेंद्र विक्रम सिंह, उमाशंकर तिवारी, राम गोपाल शुक्ला, अजीत शुक्ला, ए बी शुक्ला, आनंद पांडेय, योगेन्द्र सिंह, जीत बहादुर सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवम व्यापारी बंधु मौजूद रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

17 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

17 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

17 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

17 hours ago

मनौना धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी 30 घायल

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…

17 hours ago

निकोबार द्वीपसमूह को बचाने के लिए कांग्रेसियों ने भलुअनी में चलाया हस्ताक्षर अभियान

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय नगर के शिव मंदिर परिसर के पास अखिल भारतीय…

17 hours ago