हॉकी प्रतियोगिता में प्रयागराज और वाराणसी का दबदबा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 68वीं माध्यमिक विद्यालयी प्रदेशीय हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को लीग कम नॉकआउट के मैच में एमएसआई इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर अंडर 19 बालक वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने लखनऊ को 1-0 से प्रयागराज ने मुरादाबाद को 2-1 से पराजित किया । चित्रकूट और बरेली का मुकाबला बराबरी पर रहा ।वहीं बालिका वर्ग के मैच में मेरठ बनाम बरेली, अलीगढ़ बनाम मेरठ, आगरा बनाम बरेली, मुरादाबाद और चित्रकूट का मुकाबला बराबरी पर रहा। स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने मेरठ को 6-0 से पराजित किया ।अंडर 17 के मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने प्रयागराज को 4-0 से मिर्जापुर ने बरेली को 1-0 से लखनऊ ने आगरा को 1-0 से मेरठ ने मुरादाबाद को 3-0 से पराजित किया ।छात्राओं की गोरखपुर की टीम ने कस्तूरबा को 5 -0 से वाराणसी ने कानपुर को 8-0 से तो वहीं स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने बरेली को 6-0 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किय।
अंडर 14 बालक वर्ग के मैच में प्रयागराज ने आगरा को 12-1से मुरादाबाद ने गोरखपुर को 4-0 से वाराणसी ने अलीगढ़ को 3-1से और स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने कानपुर को 4-0 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया । बालिका अंदर 14 के मुकाबले में झांसी ने कानपुर को 5-0 से लखनऊ ने कस्तूरबा को 4-0 से स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने वाराणसी को 5-0 से लखनऊ मंडल की टीम ने बरेली को 6-0 से स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने मुरादाबाद को 6-0 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया ।
मैच का उद्घाटन आयोजक प्रबंधक महबूब सईद हारिस और प्रधानाचार्य नदीमुल्लाह अब्बासी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया ।
संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर अमरकांत सिंह ने तीनों खेल मैदान का निरीक्षण किया और व्यवस्थापकों को विशेष निर्देश दिया की खिलाड़ियों और ऑफिशियल को किसी तरह की दिक्कत ना हो इसका पूरा ख्याल रखा जाए।
इस अवसर पर कुंवर गौरव सिंह ,नियाज अहमद खान ,सैयद रेहान तसनीम, पूर्व प्रधानाचार्य जफर अहमद खान, डॉक्टर इस्तीफा हुसैन, मुख्तार अहमद, डॉ अरुणेंद्र राय, संतोष सिंह, रफीक बेग,डॉक्टर वाहिद अली,अहमद तंजीम, नजमुल हसन ,सरफराज अहमद, रिजवान अहमद, शाहिद नबी आदि लोग उपस्थित रहे ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कुशीनगर में विद्युत व्यवस्था सुधार पर जोर, अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, सुचारु एवं…

6 hours ago

तहसील परिसर की दुकानों की नीलामी 20 अप्रैल को, बोली में भाग लेने का अवसर

घोसी (राष्ट्र की परम्परा)l तहसील परिसर घोसी में स्थित दो दुकानों को किराये पर देने…

6 hours ago

विकास भवन में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन सम्पन्न, 15 महिलाओं को किया गया सम्मानित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन—पंचायत से पार्लियामेंट तक, निर्माण में नारी नवभारत…

6 hours ago

आईजीआरएस व राजस्व वसूली पर सख्ती, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

6 hours ago

महिला आरक्षण कानून: सशक्तिकरण या पर्दे के पीछे की राजनीति?

नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023: क्या बढ़ेगा वास्तविक नेतृत्व या सिर्फ़ संख्या? प्रॉक्सी राजनीति पर…

6 hours ago

स्वास्थ्य इकाइयों में सुझाव पेटिका लगाने के निर्देश, सीएमओ ने योजनाओं की समीक्षा की

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार…

6 hours ago