सोनुघाट/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)27 फरवरी..
उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनाने के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देवरिया जिले के सातो विधानसभाओ के सपा प्रत्याशियो को जिताने के लिए रात दिन एक कर दिया है किन्तु प्रत्याशियों द्वारा प्रसपा पदाधिकारियों की विधानसभा क्षेत्रों में लगातार उपेक्षा की जा रही हैं, प्रसपा के नेताओं ने बताया कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का देवरिया जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रो के प्रत्याशीओ द्वारा फोटो न लगाने के कारण अपनी नाराजगी व्यक्त की।प्रसपा प्रदेश महासचिव अनिल यादव ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता को किसी भी विधानसभा में कोई पूछ नहीं हो रहा है लगातार उपेक्षा की जा रही हैं जबकि पार्टी कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव की उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए अपना बहुमूल्य योगदान देने में कोई कसर नहीं रख रहे है।वही जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के रामायण राव ने कहा कि उपेक्षा के बावजूद भी हमारे पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रत्येक विधानसभा में अपना योगदान दे रहे हैं उन्होंने आगे कहा कि प्रत्याशियों और मुख्य पार्टी समाजवादी पार्टी के जिला संगठन का आचरण गठबंधन की भावना को आहत और निराश करने वाला है।
संवादाता देवरिया..
भारत के इतिहास में 24 दिसंबर केवल एक तारीख नहीं, बल्कि स्मृतियों, विचारों और कृतित्व…
भारत का इतिहास केवल घटनाओं से नहीं, बल्कि उन महान व्यक्तित्वों से बनता है जिन्होंने…
इतिहास केवल तिथियों का संकलन नहीं होता, बल्कि वह समाज, राष्ट्र और विश्व की चेतना…
24 दिसंबर 2025 का पंचांग: बुधवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि…
आज का राशिफल 24 दिसंबर को ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर आपके दिन की…
चितरंगी/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में मंगलवार को…