मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
आगामी विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में भाजपा के पूर्व गृहनिर्माण मंत्री प्रकाश मेहता के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वतंत्र रूप से स्थापित प्रकाश मेहता मित्र मंडल की ओर से रविवार 28 जुलाई को एक सम्मेलन का आयोजन किया है। मित्र मंडल के अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि घाटकोपर से छह बार विधायक चुने गये पूर्व गृह निर्माण मंत्री प्रकाश मेहता इस बैठक में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। प्रकाश मेहता मित्र मंडल के गठन के बाद पहली बैठक घाटकोपर( पूर्व) के झवेरबेन पोपटलाल ऑडिटोरियम में सुबह 10:30 बजे होगी. सिंह ने कहा कि प्रकाश मेहता मित्र मंडल में घाटकोपर से पांच हजार से अधिक सदस्य बनाये गये हैं और सदस्यों की संख्या बढ़ रही है. अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि प्रकाश मेहता मित्र मंडल के कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव और स्थानीय स्तर पर घाटकोपर में केंद्र सरकार की सभी योजनाओं और कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रकाश मेहता मित्र मंडल की गतिविधियों का संचालन करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से जन जन को अवगत कराएंगे।
यूपी की सियासत में बड़ा उलटफेर! बृजभूषण सिंह के करीबी भवानी भीख शुक्ला पांच बेटों…
सब्जी मंडी से घर लौटते समय हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम बहराइच (राष्ट्र की…
राहुल गांधी पर योगी का तीखा हमला, बोले- आजादी की लड़ाई में नेहरू ही नहीं,…
फोटो AI निर्मित थावे में तनावपूर्ण माहौल, करीब ढाई घंटे तक जलता रहा शव; भारी…
शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश,प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझ कर बढ़ा बेटियों का…
अमन निगम को 55 मतों से हराया, संतोष पाण्डेय को मिले 702 वोट पांच प्रत्याशियों…