मईल/देवरिया/राष्ट्र की परम्परा)l गश्ती के दौरान मईल पुलिस ने वध के लिए पश्चिम बंगाल भेजी जा रही आठ गोवंशीय पशुओं को बरामद किया। एक अज्ञात पशु तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पशुओं को देवरहा बाबा आश्रम मईल भेज दिया।
मईल थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के समीप गश्ती पुलिस को देखकर पशुओं से भरी पिकअप को चालक छोड़कर भाग निकला, चालक की हडबडी के कारण पिकअप धान के खेत में फंस गई। पुलिस ने पिकअप से चार गाय और चार बछड़ों को बरामद किया। पिकअप में दो पशुओं की मौत हो गई थी। डाक्टरी परीक्षण के बाद मृत पशुओं को दफन कर दिया। शेष पशुओं को देवरहा बाबा आश्रम मईल को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने एक अज्ञात पशु तस्कर चालक के खिलाफ पशु क्रूरता एवं गो वध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
यूपी की सियासत में बड़ा उलटफेर! बृजभूषण सिंह के करीबी भवानी भीख शुक्ला पांच बेटों…
सब्जी मंडी से घर लौटते समय हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम बहराइच (राष्ट्र की…
राहुल गांधी पर योगी का तीखा हमला, बोले- आजादी की लड़ाई में नेहरू ही नहीं,…
फोटो AI निर्मित थावे में तनावपूर्ण माहौल, करीब ढाई घंटे तक जलता रहा शव; भारी…
शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश,प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझ कर बढ़ा बेटियों का…
अमन निगम को 55 मतों से हराया, संतोष पाण्डेय को मिले 702 वोट पांच प्रत्याशियों…