प्रभा सेवा समिति समाज में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है- पुष्पा चतुर्वेदी

स्कूल में हिंदी कविता गायन, जनरल नॉलेज प्रतियोगिता एवं क्लास मॉनिटर इन्वेस्टीचर सेरेमनी का भव्य आयोजन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित ब्लूमिंग बड्स स्कूल, मेन ब्रांच में मॉनिटर इन्वेस्टीचर सेरेमनी, अंतरविद्यालयीय जनरल नॉलेज क्विज एवं हिंदी कविता गायन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर किया। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश मिश्रा, अंबरीश राय एवं बच्चों द्वारा किया गया। विद्यालय द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर प्रत्येक कक्षा से चयनित प्रथम एवं द्वितीय मॉनिटर को बैज एवं सैश प्रदान कर कर्तव्य-बोध का महत्व समझाया गया। प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
जनरल नॉलेज क्विज प्रतियोगिता में कक्षा 6, 7 और 8 में ब्लूमिंग बड्स मेन ब्रांच एवं इंडस्ट्रियल एरिया ब्रांच ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिंदी कविता गायन प्रतियोगिता में कक्षा 9 में समृद्धि पांडेय प्रथम, आद्रिका मणि द्वितीय तथा दिव्या पांडे तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 10 में प्रज्ञा पांडे ने प्रथम, खुशी मिश्रा ने द्वितीय तथा आयुषी उपाध्याय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 11 में शिखा शुक्ला प्रथम, मुस्कान द्वितीय तथा सुहानी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं कक्षा 12 में खुशी यादव ने प्रथम, सिद्धि मिश्रा एवं शिवांगी ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा शिवम चतुर्वेदी ने तृतीय स्थान अर्जित किया।
प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी संस्था की शिक्षा की गुणवत्ता और उन्नयन को दर्शाती है। ऐसे आयोजन बच्चों के सार्वभौमिक, नैतिक एवं चारित्रिक विकास में सहायक होते हैं। प्रबंध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रभा सेवा समिति द्वारा संचालित संस्थान अपनी प्रगतिशील गतिविधियों से समाज में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं और भविष्य में भी शिक्षा की इस दिशा को और सशक्त बनाते रहेंगे।
इस अवसर पर प्रभा देवी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद त्रिपाठी, डॉ. अमरनाथ पांडे, डॉ. कौशलेंद्र कुमार त्रिपाठी, एक्जिकूटिव हेड दिनेश चंद्र पांडे, अनूप विश्वकर्मा, डॉ. मीना सिंह, रीमा शुक्ला, रीता यादव, प्रभाकर त्रिपाठी, संजय जायसवाल, हेमंत त्रिपाठी, नेहा राय एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

हाईस्कूल–इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट, केंद्रों का किया निरीक्षण

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा) 18 फरवरी से प्रारंभ हो रही हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड…

20 minutes ago

जर्जर सड़क एवं निर्माणाधीन मोहन सेतु को लेकर सपाइओ ने पदयात्रा की

तीन सूत्रीय मांग पर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने…

21 minutes ago

मऊ में मुफ्त कानूनी सहायता के लिए लगेगा मेगा शिविर, कई विभाग देंगे सेवाएं

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने और सरकारी योजनाओं का लाभ…

1 hour ago

देवरिया में रोजगार के नए अवसर, युवाओं के लिए लगेगा बड़ा जॉब फेयर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और कौशल आधारित नियुक्तियों को बढ़ावा देने…

1 hour ago

निजी निवेश से विकसित होंगे एमएसएमई औद्योगिक पार्क, सरकार देगी आर्थिक सहायता

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति देने और रोजगार के अवसरों…

1 hour ago

जनपद में हरियाली बढ़ाने के लिए विभागवार तय हुआ पौधरोपण लक्ष्य

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट…

2 hours ago