Categories: Uncategorized

चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप, ग्रामीण बेहाल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) मिहींपुरवा तहसील के रायबोझा पॉवर हाउस अन्तर्गत ग्राम पंचायत विश्वनाथ गांव में लगभग 48 घंटो से भी अधिक समय से आधे गाँव में विद्युत सप्लाई पूरी तरह से ठप है, और आधा गांव अंधेरों में डूबा हुआ है। आपूर्ति ठप होने के कारण लोग भीषण गर्मी व रात में मच्छरों से भी काफी परेशान है। वही ग्रामीणों की माने तो इस संबंध में उनके द्वारा बताया गया कि क्षेत्रीय लाइनमैन किशोर से सम्पर्क कर बताया गया कि 11000 केवी लाइन से टूटी हुई है, सप्लाई के जोड़ने की बात कही गई तो लाइनमैन किशोर द्वारा 2 हजार रुपये की मांग की गयी। लाइनमैन द्वारा किए गए अवैध डिमांड को लेकर अवर अभियंता पावर हाउस रायबोझा से जब ग्रामीणों द्वारा शिकायत भी की गयी।उसके बाद लाइनमैन करीब 24 घंटे बीत जाने के बाद गांव में पहुंचकर बिना फ्यूज जोड़ने के नाम पर ग्रामीणों से 250 रूपए ले लिये और बिना फ्यूज जोड़े ही वहां से चला गया। बाद में जब विद्युत की सप्लाई आयी और ग्रामीणों के घर लाइन सप्लाई नहीं पहुंची तो ग्रामीणों द्वारा पुनः लाइनमैन के पास फोन किया गया जिस पर लाइनमैन द्वारा कहा गया कि आप मेरे पास फोन न करके पावर हाउस अवर अभियंता से ही बात करें। यदि मुझसे लाईन जुड़वानी है तो पूरे 2 हजार रुपये की व्यवस्था करो तभी मैं आऊंगा।करीब 48 घंटो से विश्वनाथ गांव के आधे गांव के ग्रामीणों के घरों में बिजली सप्लाई पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। इस संबंध में जब पावर हाउस अवर अभियंता के द्वारा बताया गया कि सारे लाइनमैन मटेरा की खराब विद्युत सप्लाई को जोड़ने में लगे हुए हैं। उन्हें फुर्सत नहीं है जब फुरसत मिलेगी तो भेज दूंगा अब सवाल यह उठता है। कि किशोर लाइनमैन को पावर हाउस रायबोझा के संविदा कर्मी की पोस्ट पर तैनाती की गई है तो फिर मटेरा की कौन सी लाइन सही करवाई जा रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

7 hours ago

UPI के नए चार्ज पर कानूनी चुनौती, MDR फ्रेमवर्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…

7 hours ago

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

13 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

15 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

15 hours ago