नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर डीएम व एसपी ने किया बूथों का किया निरीक्षण

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से चुनावी जंग में प्रशासन पूरी तैयारी में जुट गया है। इसके मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों ने शुक्रवार को फूलपुर नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित मतदान केन्द्रों पर बनने वाले पोलिंग बूथों और तहसील परिसर में बने मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने इस दौरान बनाये गए मतदान केंद्रों पर पहुंच कर बारीकियों को परखा और मौके पर मौजूद मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
आगामी 11 मई को नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासदों का चुनाव होना है। चुनाव में सकुशल मतदान कराने को लेकर फूलपुर में तीन बूथ बनाये गए हैं। जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम फूलपुर कस्बे में स्थित नागाबाबा सरोवर के धर्मशाला में बने मतदान केंद्र और बालिका जूनियर हाईस्कूल में बने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद तहसील परिसर में बनाये गए मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने तहसील के जिम्मेदार अधिकारियों को चुनाव और मतगणना से सम्बंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नरेंद्र कुमार गंगवार, एसडीएम न्यायिक रवि कुमार, तहसीलदार राजकुमार सिंह, नायब तहसीलदार सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी फूलपुर अनिल कुमार वर्मा, कोतवाल अनिल सिंह आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुबह-सुबह पुलिस ने संभाली कमान, देवरिया में सुरक्षा को लेकर चला बड़ा अभियान

देवरिया की सड़कों पर सुबह-सुबह पुलिस का पहरा, छात्राओं से लेकर बुजुर्गों तक से संवाद…

3 hours ago

दिल्ली-मुंबई से बिहार जाने वालों के लिए राहत, इन 8 स्पेशल ट्रेनों से सफर होगा आसान

छठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 8 स्पेशल ट्रेनें; जानें…

3 hours ago

टाटा संस चेयरमैन पद पर चंद्रशेखरन की वापसी, फैसले के बाद खुला नया विवाद

एन. चंद्रशेखरन जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के…

3 hours ago

1200 सेल कर्मियों से गुलजार था भवनाथपुर, अब तीन कर्मियों तक सिमटी विश्वकर्मा पूजा

भवनाथपुर की औद्योगिक पहचान पर विराम, विश्वकर्मा पूजा की रौनक भी हुई इतिहासकभी हजारों लोगों…

5 hours ago

मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, शुभ रंग और अंक

मेष राशि: नौकरी और कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और…

5 hours ago