Categories: Uncategorized

राजस्थान में बिजली और स्वदेशी उद्योग को नई ऊंचाई- पीएम


जयपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में कई बड़े विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज राजस्थान की धरती पर बिजली क्षेत्र में भारत के सामर्थ्य का नया इतिहास लिखा जा रहा है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में 90 हजार करोड़ रुपये से अधिक के महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ हुआ है, जो देश की बिजली व्यवस्था और आर्थिक विकास को गति देगा। पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में देश के दूर-दराज़ के गांवों में बिजली की पहुंच बेहद सीमित थी, लेकिन आज हर राज्य को प्राथमिकता देते हुए हर गांव तक रोशनी पहुंचाई जा रही है। उन्होंने विशेष रूप से 2.5 करोड़ घरों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देने और स्वच्छ ऊर्जा के महत्व पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस सरकार पर बिजली, जल जीवन मिशन और कानून-व्यवस्था के मामलों में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने इन क्षेत्रों में सुधार कर राजस्थान को तेज़ विकास की राह पर आगे बढ़ाया। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश देते हुए देशवासियों से आग्रह किया कि जो भी खरीदें और बेचें, वह स्वदेशी ही हो।

Karan Pandey

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

4 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

4 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

5 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

5 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

5 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

5 hours ago