कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में गड्ढा मुक्त सड़क संबंधित समीक्षा बैठक जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
विदित हो कि जिलाधिकारी द्वारा जनपद की विभिन्न सड़कों के गड्ढामुक्ति के निरीक्षण हेतु, विभिन्न अधिकारीगणों की ड्यूटी लगाई गई थी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों की सड़कों की अद्यतन स्थिति की रिपोर्ट ली।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण मृत्युंजय कुमार को निर्देशित करते हुए कहा कि, जनपद की सड़कें लक्षित समय तक गड्ढा मुक्त हों। जहां जहां कार्य अपूर्ण हों उसे तय समय मे पूरा करें। इस संदर्भ में अधिशासी अभियंता द्वारा लक्षित समय तक सड़कों के गड्ढा मुक्त होने का आश्वासन जिलाधिकारी को दिया गया। विदित हो कि संबंधित सड़कों के गड्ढा मुक्ति हेतु 30 नवंबर तक का लक्ष्य निर्धारित है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, समस्त उपजिलाधिकारीगण व जनपदस्तरीय अधिकारीगणों की उपस्थिति रही।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के चर्चित चेक बाउंस और कथित धोखाधड़ी मामले में जिला…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के सेंटर ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट लीगल…
कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु को सुरक्षा कारणों से बंद किए…
निचलौल क्षेत्र की बेटी ने रचा सफलता का नया अध्याय, परिवार और गुरुजनों को दिया…
जल, सफाई, भुगतान और विकास कार्यों को लेकर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग बरहज/देवरिया(राष्ट्र…