मोदी-ट्रंप के बीच व्यापार वार्ता पर सकारात्मक संकेत, जल्द समाधान की उम्मीद

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता के सकारात्मक आकलन पर गर्मजोशी से प्रतिक्रिया व्यक्त की। मोदी ने विश्वास जताया कि यह वार्ता भारत-अमेरिका साझेदारी की असीम संभावनाओं को तलाशने का मार्ग प्रशस्त करेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत और अमेरिका घनिष्ठ मित्र और स्वाभाविक साझेदार हैं। हमारी टीमें व्यापार वार्ता को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए काम कर रही हैं। मैं राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत के लिए भी उत्सुक हूं। हम दोनों देशों के लोगों के लिए एक उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे।”

मोदी की यह टिप्पणी ट्रंप द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट के बाद आयी, जिसमें उन्होंने भरोसा जताया था कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर जल्द ही सफल निष्कर्ष निकलेगा। ट्रंप ने कहा था कि उन्हें ‘‘कोई मुश्किल’’ नजर नहीं आती और वह आने वाले हफ्तों में ‘‘अपने अच्छे दोस्त’’ प्रधानमंत्री मोदी से बात करने के लिए उत्सुक हैं।

हाल ही में भारत पर की गई आलोचना के बाद ट्रंप ने स्पष्ट किया कि भारत और अमेरिका के बीच ‘‘विशेष संबंध’’ हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने मोदी को ‘‘शानदार प्रधानमंत्री’’ बताते हुए कहा कि कभी-कभी रिश्तों में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन मित्रता कायम रहती है।

मोदी ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वह राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और संबंधों के सकारात्मक आकलन की सराहना करते हैं और उसका पूर्ण समर्थन करते हैं।

भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते सहयोग और व्यापार वार्ता को लेकर दोनों नेताओं की हालिया टिप्पणियों को द्विपक्षीय संबंधों में सुधार के सकारात्मक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

एलपीजी आवंटन में नई गाइडलाइन लागू, आवश्यक सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाणिज्यिक एलपीजी (Liquefied Petroleum Gas) के आवंटन को लेकर…

4 hours ago

मिशन शक्ति फेज-5: जागरूकता अभियान से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य…

4 hours ago

ओवरब्रिज मरम्मत का असर: जानिए कौन सा रास्ता रहेगा खुला, कौन बंद

देवरिया ट्रैफिक अलर्ट: गोरखपुर जाने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर देवरिया–गोरखपुर ओवरब्रिज मरम्मत:…

4 hours ago

सेमीफाइनल में गंगा वॉरियर्स की दमदार जीत, फाइनल में बनाई जगह

अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में गंगा वॉरियर्स ने शानदार…

5 hours ago

रोजगार मेले में 38 युवाओं को मिली नौकरी, 175 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के…

5 hours ago

सैनिक स्कूल परीक्षा में चमके ब्लूमिंग बड्स के छात्र, तीन का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ब्लूमिंग बड्स स्कूल के…

5 hours ago