ग्रामीण क्षेत्र की गरीब महिलाएं रतनपुर सीएचसी पर हर रोज हो रही ठगी की शिकार

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।नौतनवां विकासखंड अंतर्गत रतनपुर सीएचसी पर आशा कार्यकर्ताओ से जुड़ी गरीब महिला मरीज हर रोज ठगी का शिकार हो रही है। बताते चलें कि अपने मोटे कमीशन के चक्कर में आशा मरीजों को बाहर के पैथालॉजी एवं मेडिकल स्टोर्स पर पहुंचा कर मोटी कमाई कर रही है और जानकारी के बाद भी जिम्मेदार मुक बने हुए हैं। प्राप्त समाचार के अनुसार सीएचसी के पास व चौराहों पर मौजूद अवैध पैथालॉजी और मेडिकल स्टोरों की भरमार होने से पैथालॉजी व मेडिकल संचालक आशाओं को 50% कमीशन देने का झांसा देकर उन्हें अपने चंगुल में फंसा लिए हैं। सीएचसी में सभी सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद मरीज खासकर महिलाएं आशा कार्यकर्ताओं के बहकावे में आकर बाहरी पैथालॉजी और मेडिकल स्टोरों पर पहुंच कर चेक-अप एवं दवाओं की खरीदारी कर ठगी का शिकार हो रही हैं।ग्रामीण क्षेत्रों के भोले भाले लोगों को बहका कर आशाएं मोटी कमाई कर रहीं हैं, और उन पर भरोसा कर मरीज हर दिन ठगी का शिकार हो रहे हैं।
मरीजों के परिजन किशोरी, रामलाल, रहमान, रजिया, शांति, प्रेम शीला, शंकर, दयाराम,रामअवतार, सुनीता, इंदू सहित आदि ने बताया कि सीएचसी में पूरी सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद क्षेत्रीय आशाएं बाहरी पैथालॉजी पर चेक- अप व मेडिकल स्टोरों से महंगी दवाओं की खरीदारी करवातीं है। जिससे गरीब वर्ग के लोगों को इलाज करवाने में भी काफी परेशानी हो रही है।
इस संबंध में ए सीएमओ डा राकेश कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है, मामले की जांच करवा कर दोषी आशा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

11 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

12 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

12 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

12 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

12 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

12 hours ago