Categories: Uncategorized

सड़क मरम्मत में घटिया निर्माण, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विजयपुर- झुंगवा सड़क का मामला , ग्रामीणों ने किया जांच की मांग

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सदर ब्लाक क्षेत्र के विजयपुर से झुंगवा जाने वाली पक्की सड़क के मरम्मत में घटिया निर्माण कार्य होने से दर्जनों ग्रामीण सड़क पर उतर गए। ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया और सड़क की मरम्मत में हो रहे लीपा-पोती तथा घटिया निर्माण कार्य के खिलाफ जिला प्रशासन से जांच की मांग किया है। प्राप्त समाचार के अनुसार सदर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत विजयपुर से झुंगवा तक जाने वाली पक्की सड़क कई वर्षों से क्षतिग्रस्त हो गयी थी। सड़क की मरम्मत कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने अधिकारियों को शिकायती पत्र भी दिया था। विभाग द्वारा 2.5 किमी एवं लागत 45.89 लाख है। स्वीकृति हेतु प्रेषित किया गया, जिसका निर्माण कार्य शुरू किया गया है। परंतु निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ कि आगे हुए पिच टूट कर बिखरने लगा है। गुणवत्ता विहीन सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क से केवलापुर खुर्द, विजयपुर, जमुनिअहवा, देवान टोला, झुंगवा, परसिया, पोखरहवा, परासखांड, जोगा टोला, तिलहिया, डिहुलिया, पंडितपुर, बड़हरा, शेखपुरवा, नाथनगर, खेदुआभार, बेलभरिया आदि गांवों के लोगों का आवागमन होता है। जिसपर विभाग ने 2.5 किमी एवं लागत 45.89 लाख है स्वीकृत किया गया है। निर्माण कार्य चल रहा है। ठेकेदार किसी भी तरह सड़क को पूर्ण कराने में लगे हुए है।अभी कार्य चल ही रहा है। कि सड़क की गिट्टीयां बिखरने लगी है। सड़क की दुर्दशा देख ग्रामीणों ने आज सड़क पर उतर कर विरोध करते हुए सड़क की जांच कर सम्बन्धित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की मांग किया है।
इस दौरान घिसिआवन , शौकत अली, रजीउल्लाह, कमरुद्दीन,रवि पासवान, शमीम सहित तमाम लोग मौजूद रहें।
इस संबंध में सहायक अभियन्ता कुनाल सिंह , प्रान्तीय खण्ड, लोनिवि महराजगंज से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मौके की जांच कराके अनियमितता पाये जाने पर सम्बन्धित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

3 hours ago

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

12 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

12 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

12 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

12 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

13 hours ago