Categories: Newsbeat

मतदान कर्मियों ने मास्टर ट्रेनर से लिया प्रशिक्षण किया मतदान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महाराणा प्रताप परिसर में नगर निकाय चुनाव में मतदान कराने वाले मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर द्वारा 26 अप्रैल से 29 अप्रैल तक दिया जा रहा आज प्रथम दिन मतदान कर्मियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मतदान कर्मियों ने अपने अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान भी किया अगर वह मतदाता है इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी /एडीएम वित्त राजेश कुमार सिंह मतदान कर्मियों के पास पहुंचकर जानकारियां प्राप्त की और किन-किन बूथ पर कितने मत पड़े विस्तार पूर्वक जानकारी मतदान अधिकारी से लिया सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मतदान कर्मियों से कहा कि अगर मतदाता हैं तो जरूर अपने मताधिकार का प्रयोग कर बंद लिफाफे में बैलट पेपर को बैलट बॉक्स में डालें जिसे मतगणना के दिन मतपत्रों का गिनती किया जाएगा जो निर्णायक भूमिका निभा सकते है। तीन पालियों में चल रहे मतदान कार्मिक के प्रशिक्षण का मौके पर पहुंचकर जाय दिया। कहा कि मॉक पोल को भलीभांति समझ लें किसी प्रकार कोई कन्फ्यूजन नहीं रहना चाहिए। कौन प्रपत्र क कहां प्रयोग किया जाएगा इसके संबंध में पूरी जानकारी होना चाहिए। कहा की कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, वीवीपै ऐप पर पढ़ें होने पर किस प्रकार चेंज किया जाएगा। यदि कंट्रोल यूनिट खराब होती है या बैलेट यूनिट खराब होती है तो क्या चेंज किया जाएगा। क्या पूरी मशीन बदली जाएगी इसके संबंध में पूरी जानकारी होनी चाहिए। किसी भी प्रकार का कन्फ्यूजन नहीं होना चाहिए। कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या है तो उसका समाधान अवश्य कर लें। कहा कि प्रशिक्षण को हल्के में ना लें, गंभीरता के साथ प्रशिक्षण लें ।
मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण के पश्चात अभ्यास भी कराने को निर्देशित किया और आयोग के निर्देश के अनुसार जो प्रशिक्षण सामग्री दी जाए सही से समझा जाए। इस अवसर पर बचत अधिकारी बृजेश यादव समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से दहला बाराबंकी

बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई (बॉबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल…

2 hours ago

आइए जानते है किन राशियों की चमकेगी किस्मत

14 फरवरी 2026 का राशिफल: जानें किस राशि को होगा बड़ा लाभ, किसे बरतनी होगी…

2 hours ago

शनिवार का पंचांग: प्रदोष व्रत और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग

🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…

2 hours ago

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई के मामले में पीड़ित परिवार से की मुलाकात

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया…

3 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन की व्यापक तैयारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…

3 hours ago

UPPWD टेंडर नियमों में बड़ा बदलाव, अनुभवहीन ठेकेदारों पर लगेगा ब्रेक

UPPWD में कम रेट वाली निविदाओं पर सख्ती, कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए नया…

3 hours ago