डीएम-एसपी की देख-रेख में पोलिंग पार्टियां रवाना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

1437 बूथों पर होगा मतदान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। 62-संत कबीर नगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचन प्रक्रिया/मतदान को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से संपन्न कराये जाने हेतु रिटर्निंग आफिसर/जिला मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा संयुक्तरुप से हीरालाल राम निवास पीजी कॉलेज से पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल का निरीक्षण किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा विधानसभावार पोलिंग पार्टियों की रवानगी का जायजा लिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने बताया कि 25 मई 2024 को छठवें चरण में 62- संतकबीरनगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदान होना है, जिसके लिए तीनों विधानसभा क्षेत्रों मे कुल 1437 पोलिंग स्टेशन बनाये गये है। 312-मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में 493 बूथ, 313-खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में 508 बूथ एवं 314-धनघटा(अजा) विधानसभा क्षेत्र में कुल 436 बूथ बनाये गये है। निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु कुल 11 जोनल मजिस्ट्रेट जिसमें मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में 04, खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में 04 एवं धनघटा विधानसभा क्षेत्र हेतु 03 जोनल मजिस्ट्रेट को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार निर्वाचन प्रक्रिया को सम्पन्न कराने हेतु कुल 105 सेक्टर मजिस्ट्रेट, जिमसें विधानसभा मेंहदावल क्षेत्र में 35, विधानसभा खलीलाबाद क्षेत्र में 34 एवं विधानसभा धनघटा क्षेत्र में 36 सेक्टर मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक के देख-रेख में आज स्ट्रांग रूम हीरालाल पी0जी0 कॉलेज से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। उन्होंने सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित करते हुए कहा कि आप सब अपने-अपने जोन एवं सेक्टर में भ्रमणशील रहकर निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न करायेगें।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक संत कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह सहित पुलिस प्रशासन सहित अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

डीएम का बड़ा एक्शन प्रधान के अधिकार सीज पंचायत पर प्रशासन का कब्जा

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)जिले में ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़ा रुख…

5 minutes ago

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा शहर में खुलेंगे चार नए ट्रैफिक थाने

अवैध पार्किंग और ई-रिक्शा की मनमानी पर लगेगी लगाम निर्धारित रूट पर ही चलेंगे ई-रिक्शा…

23 minutes ago

पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों का शस्त्र प्रशिक्षण में रबर बुलेट व डमी ग्रेनेड थ्रो की करायी गयी परीक्षा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक इलामारन के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने…

28 minutes ago

AI समिट विवाद: यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर सीएम योगी का तीखा हमला

नई दिल्ली स्थित Bharat Mandapam में आयोजित AI समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के…

2 hours ago

मऊ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026: 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद मऊ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026…

2 hours ago

देवरिया में ‘जिला सैनिक बंधु’ बैठक 27 फरवरी को, समस्याओं का होगा समाधान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान…

2 hours ago