बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l शनिवार को सातवें चरण के चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट और मंडी से जनपद की सभी सातों विधानसभाओं के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदान कार्य सम्पन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी का कार्य सकुशल संपन्न हुआ।इस दौरान उन्होंने दोनों स्थानों पर बांटे जा रहे ड्यूटी पत्र, निर्वाचन सामग्री और स्टेशनरी थैलों के वितरण आदि को चेक किया। कलेक्ट्रेट से जनपद की तीन विधानसभाओं बलिया सदर, फेफना और रसड़ा तथा मंडी से बैरिया, सिकंदरपुर, बेल्थरारोड व बांसडीह की पोलिंग पार्टियों की रवानगी हुई। बलिया सदर-376, फेफना-337, बैरिया-382, सिकंदरपुर-329, रसड़ा-363, बांसडीह-420, बेल्थरारोड-399 की संख्या में पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। जनपद में 2606 बूथ और 1397 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।इस दौरान पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा, सीडीओ ओजस्वी राज,अपर पुलिस अधीक्षक डीपी तिवारी और अनिल कुमार झा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।सुखपुरा ब्लॉक मुख्यालय के दवकरा हाल में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को हुए…
यूपी में शिक्षामित्र और अनुदेशकों को बड़ा तोहफा: मानदेय बढ़कर ₹18,000, 5 लाख कैशलेस इलाज…
21 फ़रवरी को हुए निधन: भारतीय इतिहास और सिनेमा जगत की प्रमुख हस्तियों को श्रद्धांजलि…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज पुलिस ने अर्टिगा कार चोरी का खुलासा करते हुए बड़ी…
जन्मतिथि के आधार पर मूलांक और भाग्यांक निकालकर व्यक्ति के स्वभाव, अवसर और चुनौतियों का…