डीएम व एसपी ने किया भौतिक निरीक्षण
बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)
प्रेक्षक सामान्य, जिलाधिकारी बलरामपुर व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा 6वें चरण के मतदान हेतु बड़ा परेड ग्राउन्ड बलरामपुर से रवाना हो रही पोलिंग पार्टियों का क्रमवार भौतिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर पोलिंग पार्टियों के सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। बताते चलें कि शुक्रवार को प्रेक्षक सामान्य किशोर कुमार, जिलाधिकारी बलरामपुर अरविन्द सिंह व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर केशव कुमार द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लोक सभा श्रावस्ती यूपी-58 के जनपद बलरामपुर में 6वें चरण के मतदान हेतु पोलिंग पार्टियों को बड़ा परेड ग्राउंड जनपद बलरामपुर से चुनाव को सकुशल संपन्न कराने हेतु रवाना किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी बलरामपुर अरविन्द सिंह द्वारा बताया कि लोक सभा श्रावस्ती-58 के जनपद बलरामपुर में कल दिनांक 25 मई 2024 को 709 पोलिंग सेंटर तथा 1260 बूथों पर चुनाव होंगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एवं समस्त सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
नई दिल्ली स्थित Bharat Mandapam में आयोजित AI समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद मऊ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर फ्रॉड पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कोपागंज थाने की साइबर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर…
परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…