महाराष्ट्र में सियासी भूचाल

अजित पवार 30 विधायकों के समेत भाजपा-शिंदे सरकार में शामिल

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। एनसीपी नेता अजित पवार पार्टी के 54 में से 30 विधायकों के साथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए हैं। राज्यपाल की मौजूदगी में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, अजित पवार समेत एनसीपी नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली।
इस बीच संजय राउत ने ट्वीट किया है कि शरद पवार ने उनसे कहा कि वह दृढ़ हैं। राज्य के नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजीत पवार ने राजभवन में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। राज्य में अब दो उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस और एकनाथ शिंदे हैं। इस बीच अजित पवार की बगावत के चलते शिवसेना के बाद एनसीपी में भी फूट पड़ गई है।शपथ ग्रहण समारोह के बाद अजित पवार ने मीडिया से बातचीत की। इस बार अजित पवार ने सीधे तौर पर शरद पवार को चुनौती दी और एनसीपी पार्टी पर ही मुकदमा कर दिया। अजित पवार ने कहा कि हम एनसीपी पार्टी के तौर पर सरकार में शामिल हुए हैं।
एनसीपी नेता छगन भुजबल ने भी कहा कि वह एनसीपी पार्टी के तौर पर सरकार में शामिल हुए हैं। छगन भुजबल ने कहा कि कई लोगों को गलतफहमी हो गई है कि हमने राष्ट्रवादी पार्टी छोड़ दी है। हालाँकि, हमने पार्टी नहीं छोड़ी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

जमीन विवाद से बढ़ा तनाव: बुजुर्ग वकील की मौत, प्रधान पर हत्या जैसे आरोप

प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…

9 hours ago

संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से ही बनती है विशिष्ट पहचान: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…

9 hours ago

ग्राम प्रधान के अधिकार छीने जाने से बढ़ी अव्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…

10 hours ago

भूमि विवाद निस्तारण व फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…

10 hours ago

मोबाईल नंबर जिन उपभोक्ताओं बदला उनकी परेशानी ब

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…

11 hours ago

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव: एसपी शक्ति मोहन अवस्थ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…

12 hours ago