सुबह-सवेरे पुलिस का ‘मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान’, 345 व्यक्तियों व 226 वाहनों की हुई जांच

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के नेतृत्व में आज सुबह 5 बजे से 8 बजे तक जिलेभर में ‘मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान’ चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर उनमें सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखना रहा।अभियान के तहत सभी थानाध्यक्षों ने स्थानीय स्तर पर आम नागरिकों से मुलाकात की, छोटे-मोटे विवादों को सामुदायिक रूप से सुलझाया और मित्र पुलिसिंग की भावना को बढ़ावा दिया। इसके साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग, चोरी की गाड़ियों की पहचान, तीन सवारी व नाबालिग चालकों पर कार्रवाई, अवैध मादक पदार्थ व असलहों की जांच जैसे बिंदुओं पर विशेष सतर्कता बरती गई।जनमानस को इस अभियान की जानकारी दी गई, जिसे नागरिकों ने सराहा और मॉर्निंग वॉक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष जताया।कुल 16 स्थानों पर चेकिंग ,345 व्यक्तियों व 226 वाहनों की जांच, 5 वाहनों का ई-चालान ,थाना श्रीरामपुर, सलेमपुर, बनकटा व खुखुन्दू जैसे क्षेत्रों में रही अधिक सक्रियता देवरिया पुलिस द्वारा ऐसी पहल जनसुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने में सहायक साबित हो रही है। पुलिस विभाग ने आगे भी इस अभियान को निरंतर जारी रखने का संकल्प जताया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

3 hours ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

14 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

14 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

14 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

14 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

15 hours ago