देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में बुधवार की सुबह जनपदीय पुलिस ने मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान प्रातः 05 बजे से 08 बजे तक जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित किया गया।अभियान के दौरान थाना प्रभारियों ने न केवल संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की, बल्कि मॉर्निंग वॉक पर निकले आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया।
अभियान का उद्देश्य इस विशेष अभियान का मुख्य मकसद जनमानस में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहा। पुलिस अधिकारियों ने छोटे-मोटे विवादों को मौके पर सुलझाने के साथ-साथ मित्र पुलिसिंग की भावना को बढ़ावा दिया। वहीं संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए तलाशी एवं पूछताछ भी की गई। इस दौरान चोरी की गाड़ियों की तलाश, तीन सवारी पर कार्रवाई, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, तेज आवाज वाले साइलेंसर और लाउडस्पीकर पर कार्यवाही, साथ ही महिलाओं-बच्चियों से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई पर विशेष ध्यान दिया गया।थानावार परिणाम अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थानों में कुल 28 स्थानों पर 572 व्यक्तियों और 338 वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान नियमों का पालन न करने वाले 04 वाहनों का चालान भी किया गया।जनता ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए मॉर्निंग वॉक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संतोष व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक श्री विक्रान्त वीर ने कहा कि जनपदीय पुलिस ऐसे अभियानों को आगे भी निरंतर जारी रखेगी ताकि शांति, सुरक्षा और विश्वास की भावना और अधिक सुदृढ़ हो सके।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सुरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भटजमुआ के पास…
UP STF खुलासा: उत्तर प्रदेश में सॉल्वर गैंग के जरिए परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी…
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ, जहां रॉयल…
Iran-US Tension: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब सैन्य कार्रवाई को…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का काला खेल…
अभय कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष निर्मल सिंह उपाध्यक्ष व पवन त्रिपाठी महामंत्री निर्वाचित गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)lगोरखपुर…